विज्ञापन

Cancelled Train: 2 अप्रैल से 40 दिनों तक भारतीय रेलवे ने कैंसिल की कई ट्रेनें, सफर करने से पहले जरूर चेक कर लें ये लिस्ट

कानपुर और उन्नाव के बीच गंगा नदी पर जो पुल बना है उस पर आने वाले महीने में मरम्मत कार्य होना है. पुल को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए भारतीय रेलवे मरम्मत कार्य करवाएगा. इसके चलते 2 अप्रैल से लेकर 40 दिनों तक भारतीय रेलवे ने कुछ ट्रेनों को कैंसिल और डायवर्ट करने का फैसला लिया है.

Cancelled Train: 2 अप्रैल से 40 दिनों तक भारतीय रेलवे ने कैंसिल की कई ट्रेनें, सफर करने से पहले जरूर चेक कर लें ये लिस्ट
2 अप्रैल से कैंसिल रहेंगी ट्रेनें

Cancelled Train List: एक शहर से दूसरे शहर जाने या लंबी दूरी की यात्रा के लिए देश के करोड़ों लोग ट्रेन का सहारा लेते हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे रोजाना सैकड़ों ट्रेनों का संचालन करता है. ऐसे में ट्रेनों से जुड़ी किसी भी तरह की अपडेट यात्रियों के लिए बेहद अहम हो जाती है. दरअसल, मरम्मत कार्य या अन्य कारणों की वजह से कभी‑कभी भारतीय रेलवे को कई ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ता है. अगर आप अप्रैल महीने में कहीं यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है. भारतीय रेलवे ने 2 अप्रैल से अगले 40 दिनों तक कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है. आइए जानते हैं क्या है अपडेट...

यह भी पढ़ें: Delhi Metro Update: येलो लाइन पर फिर पटरी पर लौटी मेट्रो, देरी के बाद सेवाएं हुईं सामान्य, यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

2 अप्रैल से 40 दिनों तक कुछ ट्रेनें रहेंगी कैंसिल

कानपुर और उन्नाव के बीच गंगा नदी पर जो पुल बना है उस पर आने वाले महीने में मरम्मत कार्य होना है. पुल को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए भारतीय रेलवे मरम्मत कार्य करवाएगा. इसके चलते 2 अप्रैल से लेकर 40 दिनों तक भारतीय रेलवे ने कुछ ट्रेनों को कैंसिल और डायवर्ट करने का फैसला लिया है. ऐसे में अगर आप सफर करने वाले हैं, तो नीचे दी गई लिस्ट जरूर चेक कर लें.

इन ट्रेनों को किया गया कैंसिल

  • ट्रेन नंबर 64701/64702: झांसी-लखनऊ-झांसी MEMU कैंसिल रहेगी
  • ट्रेन नंबर 54153/54154: कानपुर-रायबरेली-कानपुर पैसेंजर ट्रेन कैंसिल रहेगी
  • ट्रेन नंबर 54101/54102: प्रयागराज-कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन कैंसिल रहेगी
  • ट्रेन नंबर 54325/54326: सीतापुर-कानपुर-सीतापुर पैसेंजर ट्रेन कैंसिल रहेगी
  • ट्रेन नंबर 64212/64203/64214: कानपुर-लखनऊ MEMU ट्रेन कैंसिल रहेगी
Latest and Breaking News on NDTV

इन ट्रेनों को किया गया डायवर्ट

  • ट्रेन नंबर 12004: नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन को डायवर्ट किया गया है.
  • ट्रेन नंबर 02563: बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल ट्रेने को डायवर्ट किया गया है.
  • ट्रेन नंबर 02423: डिब्रूगढ़-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल ट्रेन डायवर्ट रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 15065: पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस डायवर्ट रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 15045: ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस डायवर्ट किया गया है.
  • ट्रेन नंबर 12591: यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस डायवर्ट रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 13237: कोटा-पटना एक्सप्रेस के रूट में बदलाव किया गया है.
  • ट्रेन नंबर 12143: LTT-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस का रूट बदला गया है.
  • ट्रेन नंबर 12183: भोपाल-प्रतापगढ़ सुपरफास्ट ट्रेन को भी डायवर्ट किया गया है.

सफर करने से पहले करें ये जरूरी काम

अगर आपने अप्रैल में ट्रेन से सफर करने की प्लानिंग कर ली है, तो घर से निकलने से पहले ट्रेनों का स्टेटस जरूर चेक कर लें. स्टेटस को चेक करने के लिए आप IRCTC ऐप, भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबर 139 का इस्तेमाल कर सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com