विज्ञापन

1 सितंबर से विदेश यात्रा करने वालों के लिए एयरपोर्ट पर बदलेगा नियम, यात्रियों का काम होगा आसान

विदेश जाने वाला यात्री इमिग्रेशन काउंटर पर केवल मोबाइल में मौजूद ई बोर्डिंग पास दिखा सकेंगे. यानी अब बोर्डिंग पास का प्रिंट निकालना जरूरी नहीं रहेगा.

1 सितंबर से विदेश यात्रा करने वालों के लिए एयरपोर्ट पर बदलेगा नियम, यात्रियों का काम होगा आसान
एयरपोर्ट पर आसान होगा बोर्डिंग
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

भारत से विदेश यात्रा करने वालों के लिए एयरपोर्ट पर 1 सितंबर से नया नियम लागू होने वाला है. नए नियम से लोगों की परेशानी दूर होने वाली है और एयरपोर्ट पर यात्रियों का काम आसान होने वाला है. दरअसल 1 सितंबर से इमिग्रेशन काउंटर पर बोर्डिंग पास पर स्टैंपिंग का काम बंद होगा. यानी अब बोर्डिंग पास पर स्टैंप लगवाने की जरूरत नहीं होगी. अब सारे काम मोबाइस से होगी. मोबाइल से सेव ई-बोर्डिंग पास दिखाना होगा और जरूरी इमिग्रेशन प्रोसेस पूरी करना होगा.

अब मोबाइल में मौजूद ई बोर्डिंग पास दिखा सकेंगे

नए नियम के मुताबिक विदेश जाने वाला यात्री इमिग्रेशन काउंटर पर केवल मोबाइल में मौजूद ई बोर्डिंग पास दिखा सकेंगे. यानी अब बोर्डिंग पास का प्रिंट निकालना जरूरी नहीं रहेगा. हालांकि जो बोर्डिंग पास प्रिंट करवाकर ला रहे होंगे उसे भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

नियम के तहत अब फिजिकल बोर्डिंग पास और ई-बोर्डिंग पास दोनों ही वैलिड होंगे. लेकिन इमिग्रेशन अधिकारी बोर्डिंग पास पर स्टैंप नहीं लगाएंगे. इससे ट्रैवलर्स के लिए प्रोसेस आसान हो सकता है.

क्यों बदला गया नियम

बताया जा रहा है कि बोर्डिंग पास पर स्टैंप लगाने का प्रोसेस खत्म करने का उद्देश्य है प्रक्रिया को आसान और तेज बनाना. ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन ने इस बदलाव को कम कागज, कम स्टेप और आसान सफर की तरफ कदम बताया है. इससे यात्रियों को कागजी डॉक्यूमेंट्स संभालने की जरूरत कम होगी और इमिग्रेशन प्रोसेस को ज्यादा डिजिटल बनाया जाएगा. नए नियम से ट्रैवलर्स को इमिग्रेशन की जरूरी काम पूरी करनी होगी लेकिन बोर्डिंग पर स्टैंप नहीं लगाना होगा.

यह भी पढ़ेंः 31 अगस्त से वाराणसी से नेपाल के लिए डायरेक्ट एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन की होगी शुरुआत, जानें शेड्यूल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Immigration Rules, Immigration Rules India, Airport Boarding Process, Airport Boarding, Immigration Airport
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com