American tourist viral video Delhi Airport: भारत घूमने के लिए आने वाले विदेशी मेहमानों का स्वागत हमेशा खास अंदाज में किया जाता है, लेकिन हाल ही में एक अमेरिकी टूरिस्ट ने दिल्ली एयरपोर्ट पर अपने एक्सपीरियंस को बेहद खराब बताया. डेमन जुमब्रोगेल (Damon Zumbroegel) नाम के इस टूरिस्ट का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खलबली मची रहा है. वीडियो में टूरिस्ट ने एयरपोर्ट के इमिग्रेशन सिस्टम और वहां के दुकानदारों के सेटअप पर अपनी जमकर भड़ास निकाली है. वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.
ये भी पढ़ें:-13 साल अमेरिका में रहने के बाद भारत लौटी महिला, बताया क्यों लिया भारत लौटने का फैसला
दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही भड़का विदेशी टूरिस्ट (Delhi Airport Immigration Viral Video)
इंटरनेट पर शेयर किए अपने इस वीडियो में अमेरिकी टूरिस्ट डेमन ने दावा किया है कि, 'जब भी वो भारत आता है तो इमिग्रेशन अफसर बेहद कठोर और रूखे नजर आते हैं.' उसने इमिग्रेशन की प्रोसेस को सीधे तौर पर टॉर्चर का नाम दे दिया. हद तो तब हो गई जब उसने बाहर निकलते ही लगी लाइन से दुकानों को देखकर नाराजगी जताई. टूरिस्ट का कहना था कि, 'भारत में कदम रखते ही सबसे पहले दुकानें दिखाई देती हैं जो सिर्फ पैसे मांगने का जरिया हैं.'
WELCOME TO INDIA? This is how one enters India in Delhi. The welcome to all visitors……..
— Damon Zumbroegel (@DamonZumbroegel) August 23, 2026
Immigration…..then…..”BUY BUY BUY BUY BUY!”.
Not even 5 feet from immigration.
This is a real video of immigration in Delhi. pic.twitter.com/VHYuYZ45YE
वीडियो को लेकर इंटरनेट पर छिड़ी बहस (Duty Free Shops Placement Controversy)
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को '@DamonZumbroegel' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो गया. वीडियो देख चुके लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. कई भारतीय यूजर्स ने पर्यटक की क्लास लगाते हुए कहा कि, 'दुनिया के हर बड़े एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन के बाद ड्यूटी फ्री शॉप्स ही होती हैं.' कुछ लोगों ने ये भी लिखा कि, 'अमेरिका के एयरपोर्ट्स पर कोई रेड कारपेट बिछाकर स्वागत नहीं होता.' महज 37 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 1.7 मिलियन लोग देख चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं