विज्ञापन

शिफ्ट करने के बाद बदल गया है आपका घर का पता? ऐसे करें Pan Card और Aadhaar Card में एड्रेस अपडेट, जानिए आसान तरीका

अब आप घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से कुछ ही मिनटों में अपना पता अपडेट कर सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको पैन कार्ड और आधार कार्ड में पता अपडेट करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...

शिफ्ट करने के बाद बदल गया है आपका घर का पता? ऐसे करें Pan Card और Aadhaar Card में एड्रेस अपडेट, जानिए आसान तरीका
आधार-पैन कार्ड में पता कैसे अपडेट करें?
File Photo

Address Update in Aadhaar and Pan Card: जब आप अपना घर बदलते हैं, तो सिर्फ सामान ही शिफ्ट नहीं होता, बल्कि आपकी कागजी पहचान में भी बदलाव की जरूरत होती है. आधार और पैन कार्ड में पुराना एड्रेस होने से न केवल सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में दिक्कत आती है, बल्कि बैंक केवाईसी (KYC), इनकम टैक्स और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में भी परेशानी आने लगती है. अगर आप भी हाल ही में अपने नए घर में शिफ्ट हुए हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. आपको बता दें, कि अब आधार और पैन कार्ड में जानकारी अपडेट कराने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ती है. अब आप घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से कुछ ही मिनटों में अपना पता अपडेट कर सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको पैन कार्ड और आधार कार्ड में पता अपडेट करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...

यह भी पढ़ें: Bank Holidays in March 2026: मार्च में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Pan Card में कैसे अपडेट करें पता?

  • एनएसडीएल (NSDL) या UTIITSL (यूटीआईआईटीएसएल) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए.
  • यहां 'Changes/Correction in PAN' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • फिर आपको यहां पैन नंबर, नाम, जन्मतिथि और ईमेल जैसी डिटेल्स दर्ज करनी होंगी.
  • इसके बाद 15 अंकों का एक टोकन नंबर जनरेट हो जाएगा.
  • फिर अपडेट करने वाली डिटेल्स सिलेक्ट कर और सहीं करें.
  • इसके बाद एड्रेस प्रूफ,डेट ऑफ बर्थ प्रूफ और फोटो जैसे डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • आखिर में फीस पेमेंट करें और सबमिट कर दें. 
  • इसके बाद अपना Acknowledgement नंबर नोट करना न भूलें. इसकी मदद से आप अपडेट का स्टेटस चेक कर सकते हैं.

Aadhaar Card में कैसे अपडेट करें एड्रेस?

  • आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करने के लिए आपको Aadhaar App पर जाना होगा.
  • ऐप में आप 'Update Address Online' सेक्शन में जाएं.
  • इसके बाद मांगे गए डॉक्यूमेंट्स और डिटेल्स अपलोड करें और सबमिट कर दें.
  • फिर फीस पेमेंट कर दें. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com