विज्ञापन

Emergency Alerts for Mock Drill: कल आपके फोन पर नहीं आया सरकार का इमरजेंसी अलर्ट? तुरंत ऑन करें ये सेटिंग, नहीं तो छूट सकती है जरूरी चेतावनी

Cell Broadcast Messaging System: आज के समय में जब प्राकृतिक आपदाएं और अन्य खतरे बढ़ रहे हैं, ऐसे में यह सिस्टम लोगों की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है. आइए जानते हैं अब आप अपने फोन में इसे कैसे ऑन कर सकते हैं, ताकि भविष्‍य में आपको हर जानकारी समय पर मिल सके और आप खुद को किसी भी स्थिति में सुरक्षित रख सकें.

Emergency Alerts for Mock Drill: कल आपके फोन पर नहीं आया सरकार का इमरजेंसी अलर्ट? तुरंत ऑन करें ये सेटिंग, नहीं तो छूट सकती है जरूरी चेतावनी
How to turn on emergency alerts for mock drill: क्यों नहीं आया आपके फोन पर अलर्ट?

Cell Broadcast Messaging System: बीते कल यानी शनिवार को कई लोगों के मोबाइल फोन पर तेज सायरन जैसी आवाज के साथ एक इमरजेंसी अलर्ट आया. यह अलर्ट सरकार द्वारा शुरू किए गए नए सिस्टम 'Cell Broadcast Messaging System' का हिस्सा था. इसका मकसद लोगों तक किसी भी आपदा या खतरे की जानकारी तुरंत पहुंचाना है. हालांकि, कई लोगों को यह अलर्ट नहीं मिला. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं यानी अगर आपके फोन पर भी यह मैसेज नहीं आया,  तो इसकी वजह आपकी फोन सेटिंग हो सकती है. आइए जानते हैं अब आप अपने फोन में इसे कैसे ऑन कर सकते हैं, ताकि भविष्‍य में आपको हर जानकारी समय पर मिल सके और आप खुद को किसी भी स्थिति में सुरक्षित रख सकें. 

क्या है यह नया अलर्ट सिस्टम?

सरकार ने यह सिस्टम इसलिए शुरू किया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों को तुरंत चेतावनी दी जा सके. यह अलर्ट सामान्य SMS की तरह नहीं होता, बल्कि सीधे नेटवर्क के जरिए फोन पर पहुंचता है. इसमें तेज आवाज आती है, जो फोन साइलेंट होने पर भी सुनाई देती है.

क्यों नहीं आया आपके फोन पर अलर्ट?

अगर आपके फोन पर अलर्ट नहीं आया, तो हो सकता है कि आपके मोबाइल में 'Wireless Emergency Alerts' का ऑप्शन बंद हो. यह सेटिंग बंद रहने पर आप ऐसे जरूरी मैसेज नहीं देख पाते.

Android फोन में ऐसे करें सेटिंग ऑन  (How to turn on emergency alerts for mock drill?)

अगर आप Android फोन इस्तेमाल करते हैं, तो ये स्टेप्स फॉलो करें- 

  • Step 1: फोन की Settings खोलें.
  • Step 2: 'Safety & Emergency' या 'Wireless Emergency Alerts' सर्च करें.
  • Step 3: 'Wireless Emergency Alerts' पर क्लिक करें.
  • Step 4: यहां 'Extreme threats', 'Severe threats' और 'Public safety alerts' को ऑन कर दें.
  • इसके अलावा 'Allow alerts', 'Alert sound', 'Override Do Not Disturb' को भी ऑन कर दें.
iPhone में कैसे ऑन करें यह सेटिंग?

अगर आप iPhone इस्तेमाल करते हैं, तो- 

  • Step 1: Settings में जाएं.
  • Step 2: Notifications पर क्लिक करें.
  • Step 3: नीचे जाकर 'Government Alerts' सेक्शन देखें.
  • Step 4: यहां 'Emergency Alerts' और 'Public Safety Alerts' को ऑन कर दें. 

इसके बाद भविष्य में आने वाले सभी जरूरी अलर्ट आपको मिलते रहेंगे.

इस फीचर का क्या फायदा है?

इस सेटिंग को ऑन करने से आपको सरकार द्वारा भेजे गए अलर्ट सीधे अपने फोन पर मिल पाएंगे. यह सिस्टम प्राकृतिक आपदाओं, मौसम खराब होने या अन्य खतरों की जानकारी समय पर देता है. इससे आप पहले से सावधान हो सकते हैं और अपनी सुरक्षा कर सकते हैं.

कैसे काम करती है यह तकनीक?

Cell Broadcast Technology एक खास तकनीक है, जो एक साथ कई लोगों के फोन पर मैसेज भेज सकती है. यह किसी खास इलाके या पूरे देश में अलर्ट भेजने में सक्षम है. सबसे खास बात यह है कि इसके लिए इंटरनेट या अलग से सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं होती. आज के समय में जब प्राकृतिक आपदाएं और अन्य खतरे बढ़ रहे हैं, ऐसे में यह सिस्टम लोगों की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है. ऐसे में अगर आपने अभी तक यह सेटिंग ऑन नहीं की है, तो तुरंत कर लें, ताकि भविष्य में कोई जरूरी चेतावनी आपसे छूट न जाए.

यह भी पढ़ें- ड्राइवर को झपकी आई तो तुरंत बजेगा अलार्म! गंगा एक्सप्रेसवे पर लगा हाईटेक सेफ्टी सिस्टम, जानें कैसे करेगा काम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com