विज्ञापन

गर्मी में जल्दी डिस्चार्ज हो रही है इन्वर्टर बैटरी? ये 5 गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार, आज ही कर लें सुधार

5 Common Mistakes That Reduce Inverter Battery Efficiency: अगर आपकी इन्वर्टर बैटरी जल्दी डिस्चार्ज हो रही है, तो इसके पीछे कुछ आम गलतियां जिम्मेदार हो सकती हैं. यहां हम आपको 5 ऐसी ही गलतियां बता रहे हैं.

गर्मी में जल्दी डिस्चार्ज हो रही है इन्वर्टर बैटरी? ये 5 गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार, आज ही कर लें सुधार
इन्वर्टर बैटरी को जल्दी डिस्चार्ज होने से कैसे रोकें?

Common Mistakes That Reduce Inverter Battery Life: गर्मी का मौसम आते ही कई जगहों पर बिजली कटौती की परेशानी बढ़ जाती है. ऐसे समय में इन्वर्टर लोगों के लिए बड़ी राहत बनता है. लेकिन कई लोगों की शिकायत होती है कि उनका इन्वर्टर ज्यादा देर तक चल नहीं पाता है या इन्वर्टर बैटरी बहुत जल्दी खत्म हो जाती है. अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. अगर आपके घर का इन्वर्टर भी जल्दी बैकअप छोड़ रहा है, तो इसके पीछे कुछ आम गलतियां जिम्मेदार हो सकती हैं. यहां हम आपको 5 ऐसी ही गलतियां बता रहे हैं.

नंबर 1- बैटरी सही तरीके से चार्ज नहीं होना

कई बार बैटरी ठीक तरह से चार्ज ही नहीं हो पाती है. अगर बैटरी पूरी तरह चार्ज नहीं हो रही, तो बैकअप भी कम मिलता है. कम वोल्टेज, खराब चार्जिंग सिस्टम या बार-बार बिजली जाने की वजह से बैटरी पूरी चार्ज नहीं हो पाती है. इस परेशानी से बचने के लिए इन्वर्टर की चार्जिंग व्यवस्था जांचें. बैटरी टर्मिनल साफ रखें और जरूरत पड़ने पर तकनीशियन से जांच करवाएं.

नंबर 2- जरूरत से ज्यादा लोड डालना

इन्वर्टर पर जरूरत से ज्यादा उपकरण चलाने से भी बैटरी तेजी से खत्म होती है. अगर एक साथ पंखा, कूलर, टीवी, फ्रिज और दूसरे भारी उपकरण चल रहे हैं, तो बैटरी पर दबाव बढ़ जाता है. ऐसे में केवल जरूरी उपकरण ही चलाएं, साथ ही  घर के कुल बिजली लोड के हिसाब से सही क्षमता वाला इन्वर्टर इस्तेमाल करें.

नंबर 3- स्टैंडबाय मोड में बिजली खर्च होना

कई डिवाइस बंद होने के बाद भी थोड़ी बिजली खपत करते रहते हैं. मोबाइल चार्जर, टीवी या दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान स्टैंडबाय मोड में भी बैटरी पर असर डालते हैं. ऐसे में अगर आप किसी डिवाइस का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो उनका प्लग निकालकर रखें.

नंबर 4- गर्मी और खराब वेंटिलेशन

गर्मी का असर इन्वर्टर बैटरी पर भी पड़ता है. ज्यादा तापमान बैटरी की क्षमता कम कर सकता है और उसकी उम्र भी घटा सकता है. ऐसे में इन्वर्टर और बैटरी को ठंडी और हवादार जगह पर रखें. सीधे धूप वाली जगह से बचाएं.

नंबर 5- पुरानी या कमजोर बैटरी

इन सब से अलग हर बैटरी की एक उम्र होती है. समय के साथ बैटरी की चार्ज रखने की क्षमता कम हो जाती है. पुरानी बैटरी जल्दी डिस्चार्ज होने लगती है. ऐसे में बैटरी की नियमित जांच कराएं. अगर बैटरी बहुत पुरानी हो गई है, तो उसे बदलना ही बेहतर ऑप्शन है.

इन बातों का भी रखें ध्यान
  • बैटरी टर्मिनल को हमेशा साफ रखें.
  • घर में मौजूद उपकरणों की संख्या के हिसाब से सही क्षमता वाली बैटरी लगाएं. 
  • समय-समय पर सर्विस जरूर करवाएं.
  • साथ ही कभी भी जरूरत से ज्यादा लोड न डालें.

इस तरह इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप इन्वर्टर बैटरी की लाइफ बढ़ा सकते हैं और लंबे समय तक बेहतर बैकअप पा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- दिल्ली से मेरठ जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, आज से नमो भारत कॉरिडोर पर बढ़ेंगी ट्रेनें, पीक टाइम में कम होगी भीड़

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com