विज्ञापन

RO खराब होने से पहले देता है ये 5 संकेत, समय रहते समझ लें वरना बढ़ सकता है खर्च

Water Purifier Malfunction Signs: किसी भी मशीन की तरह RO में भी समय के साथ खराबी आ सकती है. समस्या यह है कि कई लोग शुरुआत में मिलने वाले संकेतों को समझ नहीं पाते और तब तक इंतजार करते रहते हैं जब तक मशीन पूरी तरह खराब न हो जाए. इससे फिर बाद में उन्हें ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं, साथ ही पानी की गुणवत्ता पर भी असर पड़ता है.

RO खराब होने से पहले देता है ये 5 संकेत, समय रहते समझ लें वरना बढ़ सकता है खर्च
ये साइन दिखें, तो समझ जाएं खराब होने लगा है RO

Water Purifier Malfunction Signs: आज के समय में साफ और सुरक्षित पानी के लिए ज्यादातर लोग अपने घरों में RO वाटर प्यूरीफायर लगाना पसंद करते हैं. यह मशीन पानी में मौजूद गंदगी और हानिकारक तत्वों को हटाकर उसे पीने योग्य बनाती है. लेकिन किसी भी मशीन की तरह RO में भी समय के साथ खराबी आ सकती है. समस्या यह है कि कई लोग शुरुआत में मिलने वाले संकेतों को समझ नहीं पाते और तब तक इंतजार करते रहते हैं जब तक मशीन पूरी तरह खराब न हो जाए. इससे फिर बाद में उन्हें ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं, साथ ही पानी की गुणवत्ता पर भी असर पड़ता है. इसी कड़ी में यहां हम आपको 5 संकेतों के बारे में बता रहे हैं. अगर समय रहते इन्हें पहचान लिया जाए, तो RO को ज्यादा खराब होने से पहले ठीक कराया जा सकता है और बड़े खर्च से भी बचा जा सकता है. 

यह भी पढ़ें- DDA फ्लैट में रहने वालों के लिए बड़ा बदलाव, 1 अप्रैल से मेंटेनेंस खुद करेगा DDA, जानें क्या होगा नया नियम

ये साइन दिखें, तो समझ जाएं खराब होने लगा है RO

नंबर 1- पानी धीरे-धीरे निकलना

अगर RO की टोंटी से पानी पहले की तरह तेज नहीं आ रहा और बहुत धीमी गति से निकल रहा है, तो यह फिल्टर या मेम्ब्रेन में गंदगी जमा होने का संकेत हो सकता है. जब फिल्टर ब्लॉक होने लगते हैं तो पानी का दबाव कम हो जाता है और मशीन ठीक से काम नहीं करती.

नंबर 2- पानी के स्वाद में बदलाव

RO का पानी आमतौर पर साफ और हल्का मीठा लगता है. लेकिन अगर अचानक पानी का स्वाद अलग लगने लगे या उसमें अजीब सी गंध आने लगे, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि फिल्टर सही तरीके से पानी को साफ नहीं कर रहा. ऐसी स्थिति में मशीन की जांच कराना जरूरी होता है.

नंबर 3- मशीन के आसपास पानी दिखना

अगर RO के नीचे या आसपास पानी जमा होने लगे, तो समझ लें कि कहीं न कहीं से लीकेज हो रहा है. पाइप, जॉइंट या टैंक में ढीलापन या खराबी इसकी वजह हो सकती है. समय रहते इसे ठीक न कराया जाए तो मशीन के अन्य हिस्से भी प्रभावित हो सकते हैं.

नंबर 4- पंप से तेज या अजीब आवाज आना

RO चलते समय हल्की आवाज आना सामान्य है, लेकिन अगर पंप से तेज या अलग तरह की आवाज आने लगे तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. यह मोटर या प्रेशर सिस्टम में समस्या का संकेत हो सकता है.

नंबर 5- फिल्टर बार-बार जाम होना

अगर फिल्टर बहुत जल्दी गंदा हो रहा है या थोड़े समय में ही बदलना पड़ रहा है, तो इसका मतलब है कि मशीन को सही तरीके से सर्विस की जरूरत है. कई बार पानी की क्वालिटी खराब होने से भी ऐसा होता है.

मशीन को सही रखने के आसान तरीके

RO को लंबे समय तक सही चलाने के लिए उसकी नियमित सर्विसिंग जरूरी है. आमतौर पर 6 से 12 महीने के बीच फिल्टर बदलना और मशीन की जांच कराना बेहतर माना जाता है. सही देखभाल से RO की उम्र भी बढ़ती है और आपको शुद्ध पानी मिलता है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com