विज्ञापन

एक दिन में कितने घंटे चलाना चाहिए AC? जानें किस टेंपरेचर पर आएगा सबसे कम बिजली बिल

AC Tips: यहां हम आपको कुछ खास टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने AC के बिल को कम कर सकते हैं, साथ ही इससे होने वाले नुकसान से भी बच सकते है.

एक दिन में कितने घंटे चलाना चाहिए AC? जानें किस टेंपरेचर पर आएगा सबसे कम बिजली बिल
कितने घंटे लगातार चलाना चाहिए AC?

AC Tips: गर्मी का मौसम आते ही घरों में एयर कंडीशनर (AC) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ जाता है. इस साल तो मार्च का महीना शुरू होते ही गर्मी महसूस होने लगी है और लोगों ने AC चलने शुरू भी कर दिए हैं. आने वाले महीनों में तापमान और बढ़ेगा, इसलिए AC का इस्तेमाल भी ज्यादा होगा. लेकिन इसके साथ ही बिजली का बिल भी बढ़ जाता है. साथ ही AC में ज्यादा देर तक रहने से सेहत पर भी खराब असर पड़ता है. ऐसे में यहां हम आपको कुछ खास टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने AC के बिल को कम कर सकते हैं, साथ ही इससे होने वाले नुकसान से भी बच सकते है.

यह भी पढ़ें- यात्रिगण कृपया ध्यान दें! अब बिना QR टिकट के प्लेटफॉर्म पर नहीं जा पाएंगे आप, यहां जानिए कैसे करना होगा बुक

कितने घंटे लगातार चलाना चाहिए AC?

AC को बहुत लंबे समय तक लगातार चलाना ठीक नहीं माना जाता है. आमतौर पर 6 से 8 घंटे तक AC चलाना सही रहता है. इससे ज्यादा समय तक लगातार चलाने से मशीन की परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है. साथ ही शरीर और त्वचा पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है. बेहतर तरीका यह है कि जब कमरा अच्छी तरह ठंडा हो जाए, तो कुछ समय के लिए AC बंद कर दें.

ज्यादा AC में रहने के नुकसान

इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ओबेसिटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लंबे समय तक AC में रहने से शरीर की कैलोरी कम बर्न होती है. जब हम ठंडी हवा में रहते हैं तो शरीर को तापमान संतुलित रखने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती. इसके कारण कैलोरी बर्न होने की प्रक्रिया कम हो सकती है और मोटापा बढ़ सकता है. इसलिए दिनभर AC में रहने की आदत से बचना चाहिए.

किस टेंपरेचर पर रखें AC?

अगर आप AC से कम बिजली की खपत चाहते हैं, तो टेंपरेचर 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना चाहिए. AC को 24 डिग्री पर सेट किया जाए, तो बिजली की खपत में करीब 6 प्रतिशत तक कमी आ सकती है. 16 डिग्री पर चलाने की तुलना में 24 डिग्री पर AC चलाने से लगभग 48 प्रतिशत तक बिजली की बचत हो सकती है. इसके अलावा बिजली बिल कम करने के लिए आप AC को ऑटो मोड पर भी रख सकते हैं.

बिजली खर्च का अंदाजा

अगर आपके कमरे में 1.5 टन का AC लगा है, तो यह प्रति घंटे लगभग 2.25 यूनिट बिजली खर्च करता है. इस हिसाब से देखा जाए,  रोज 8 घंटे AC चलाने से एक दिन में करीब 18 यूनिट बिजली खर्च हो सकती है. यानी पूरे महीने में यह खर्च काफी बढ़ सकता है, इसलिए सही टेंपरेचर और समय का ध्यान रखना जरूरी है.

इस तरह अगर AC का इस्तेमाल समझदारी से किया जाए तो आप न सिर्फ बिजली का बिल कम कर सकते हैं, बल्कि इससे सेहत को होने वाले नुकसान से भी बच सकते हैं. ऐसे में AC चलाते हुए इन बातों को ध्यान में जरूर रखें. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com