Commercial Gas Cylinder: देशभर में LPG गैस किल्लत चल रही है. कई जगहों पर लोगों को गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे. भारत सरकार ने भी गैस सिलेंडर बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक के बीच कई नियमों में बदलाव किया है. कमर्शियल LPG सिलेंडर को लेकर भी कई बदलाव किए गए हैं. भारत में कमर्शियल LPG सिलेंडर छोटे ढाबों से लेकर बड़े कारखानों तक, हर तरह के कारोबार के लिए बहुत जरूरी होते हैं. कई व्यवसाय इन सिलेंडरों पर ही चलते हैं, लेकिन कमर्शियल LPG कनेक्शन लेने का तरीका कई लोगों को थोड़ा मुश्किल लग सकता है. चलिए आपको बताते हैं भारत में कमर्शियल LPG कनेक्शन के लिए कैसे आवेदन किया जाता है.
यह भी पढ़ें:- LPG Crisis: PNG कनेक्शन वाले अपना LPG सिलेंडर कैसे सरेंडर करें? जानिए पूरा प्रोसेस
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत हर राज्य में एक जैसी नहीं होती. इसका कारण यह है कि हर राज्य का टैक्स सिस्टम अलग होता है. इसलिए जहां टैक्स कम है, वहां सिलेंडर सस्ता मिलेगा और जहां टैक्स ज्यादा है, वहां कीमत थोड़ी बढ़ सकती है. कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों पर भी निर्भर करती हैं. जब दुनिया में तेल सस्ता होता है, तो भारत में गैस की कीमत घटती है और जब तेल महंगा होता है, तो कीमत बढ़ जाती है.
कमर्शियल LPG सिलेंडर लेने के लिए जरूरी योग्यता
कमर्शियल LPG सिलेंडर के लिए आवेदन करने के लिए आपको कुछ शर्तें पूरी करनी होती हैं. जैसे आवेदन करने वाला व्यक्ति भारत का नागरिक होना चाहिए. इसके अलावा व्यक्ति किसी उद्योग, फैक्ट्री या ऐसे व्यवसाय का मालिक या प्रोप्राइटर होना चाहिए, जहां LPG की जरूरत होती है. इन शर्तों को पूरा करने पर ही आप कमर्शियल LPG सिलेंडर के लिए आवेदन कर सकते हैं.
कमर्शियल LPG सिलेंडर लेने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट- पासपोर्ट
- PAN कार्ड
- वोटर ID
- केंद्र/राज्य सरकार द्वारा जारी ID कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- आधार कार्ड
- “Distributor Locator” लिंक से अपने क्षेत्र में नजदीकी गैस एजेंसी खोजें
- अपने आस-पास की LPG गैस एजेंसी पर जाएं
- वहां से कमर्शियल कनेक्शन का आवेदन फॉर्म लें.
- फॉर्म को सही जानकारी के साथ भरें और आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करें.
- कनेक्शन लेने के लिए आपको एक सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा.
- डिपॉजिट जमा करने के बाद आपको सब्सक्रिप्शन वाउचर (SV) मिलेगा. इसे भविष्य के लिए संभालकर रखें.
- गैस एजेंसी आपको एक गैस कंज्यूमर कार्ड बुकलेट देगी, जिसमें आपके कनेक्शन की सभी जरूरी जानकारी होगी.
- जब भी आपको गैस की सप्लाई मिले या कोई सेवा ली जाए, उसके विवरण उसी बुकलेट में दर्ज किए जाएंगे. इसलिए इसे हमेशा पास में रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं