विज्ञापन

गाजियाबाद के इस इलाके में सड़क-पानी और सीवर की समस्या होगी दूर, GDA ने बनाई योजना

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने शहर की मधुबन बापूधाम योजना में सड़क, पानी और सीवर की समस्याओं को दूर करने के लिए स्पेशल योजना बनाई है.

गाजियाबाद के इस इलाके में सड़क-पानी और सीवर की समस्या होगी दूर, GDA ने बनाई योजना
गाजियाबाद मधुबन बापूधाम योजना
file photo

गाजियाबाद में मधुबन बापूधाम योजना में रहने वाले लोगों के लिए काम की खबर है. गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने 24.23 करोड़ रुपये की लागत से यहां सड़क-पानी और सीवर की दिक्कतों को दूर करने की योजना बनाई है. गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम में तीन हजार आवंटियों को सीवरेज, नाली, पेयजल और सड़क की सुविधा मिलेगी.

हिंदुस्तान की खबर के मुताबिक, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने शहर की मधुबन बापूधाम योजना में सड़क, पानी और सीवर की समस्याओं को दूर करने के लिए स्पेशल योजना बनाई है. इस प्रोजेक्ट के तहत करीब 3,000 आवंटियों को बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी. इसके साथ ही स्थानीय पार्कों का भी विकास किया जाएगा.

क्या मिलेगी सुविधा

सुविधाएं- इस क्षेत्र में रह रहे लगभग तीन हजार आवंटियों को अब सीवरेज, नाली, पेयजल और सड़कों की सुविधा मिलेगी.

पार्क का विकास- आवासीय सुविधाओं के साथ-साथ इस क्षेत्र के पार्कों को भी विकसित किया जाएगा.

करीब 20 साल पुरानी इस योजना को अब पॉकेटवार यानी हिस्सों में विकसित किया जा रहा है, जिसमें पहले चरण में 'बी' पॉकेट को प्राथमिकता दी जाएगी.

वहीं,  गाजियाबाद डेवलपमेंट अथॉरिटी ने दिल्ली एनसीआर में घर खरीदने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है. जीडीए ने मधुबन बापूधाम आवासीय योजना में अधूरी पड़ी अपनी ग्रुप हाउसिंग योजना को पूरा करने के लिए एक बार फिर कमर कस ली है. इस प्रोजेक्ट में टोटल 198 रेजिडेंशियल फ्लैट्स बनाए और बेचे जाएंगे. इस योजना के लिए जीडीए ने डिमांड सर्वे शुरू किया है यानी ग्राहकों के हिसाब से इन फ्लैट्स को फाइनल टच दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें:- गुरुग्राम को मिलेगी जाम से मुक्ति, आपस में जुड़ेंगे द्वारका एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, जानिए क्या है पूरा प्लान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghaziabad, Madhuban Bapudham, Madhuban Bapudham Flat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com