Ganga Expressway Opening: भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से बदल रहा है. इसी कड़ी में आज यानी 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) हरदोई के मल्लावां में देश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे में से एक गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway opening) का उद्घाटन करने जा रहे हैं. यह एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक यात्रा को काफी तेज और आसान बना देगा. करीब 36,000 करोड़ रुपये की लागत से बने इस प्रोजेक्ट को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. लेकिन इसके साथ ही कई लोगों के मन में एक सवाल भी है कि यह एक्सप्रेसवे Google Maps पर क्यों नहीं दिख रहा है? आइए जानते हैं इसका जवाब-
गूगल मैप्स पर क्यों नहीं है गंगा एक्सप्रेसवे?
दरअसल, गूगल मैप्स किसी भी नए रोड या एक्सप्रेसवे को तुरंत नहीं दिखाता है. इसके लिए कंपनी कई स्रोतों से जानकारी जुटाती है. सबसे पहले, सरकारी एजेंसियों से आधिकारिक डेटा लिया जाता है. इसमें सड़क का डिजिटल मैप और सटीक लोकेशन शामिल होती है.
इसके अलावा, गूगल सैटेलाइट इमेज का इस्तेमाल करता है. समय-समय पर अपडेट होने वाली तस्वीरों से यह पता चलता है कि नया रास्ता बन चुका है या नहीं.
तीसरा तरीका है यूजर्स का GPS डेटा. जब किसी रास्ते पर बहुत सारे लोग एक जैसी तेज गति से चलते हैं, तो गूगल को संकेत मिलता है कि वहां नया रोड मौजूद है. इसके आधार पर भी मैप्स अपडेट किए जाते हैं.
अभी क्यों नहीं दिख रहा एक्सप्रेसवे?हालांकि गंगा एक्सप्रेसवे बनकर तैयार है, लेकिन गूगल मैप्स इसे तब तक लाइव नहीं करेगा, जब तक उसका आधिकारिक उद्घाटन नहीं हो जाता. इसका मुख्य कारण सुरक्षा है. गूगल यह सुनिश्चित करता है कि सड़क पूरी तरह चालू है, एंट्री और एग्जिट सुरक्षित हैं और आम लोगों के लिए खुली है.
इसी वजह से, भले ही एक्सप्रेसवे का डेटा गूगल के सिस्टम में पहले से मौजूद हो, लेकिन उसे सार्वजनिक रूप से दिखाने के लिए उद्घाटन का इंतजार किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें- Ganga Expressway Opening: आज से दौड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, जानें कितना लगेगा टोल और कैसे होगा ऑटो पेमेंट
कब से दिखेगा मैप पर?आज 29 अप्रैल को पीएम मोदी गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने जा रहे हैं. ऐसे में उम्मीद है कि उद्घाटन के बाद एक्सप्रेसवे गूगल मैप्स पर दिखाई देना शुरू हो जाएगा. यानी उद्घाटन के बाद ही यूजर्स इस नए रूट का सही इस्तेमाल कर पाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं