Yes bank New Fixed Deposits interest rates: आरबीआई पिछले काफी समय से महंगाई को काबू करने और अंतरराष्ट्रीय दबाव को काबू करने के नीयत से लगातार नीतिगत ब्याज दरों में इजाफा करता जा रहा है. नतीजा साफ है लोन महंगा होता जा रहा है और ईएमआई भी महंगी होती जा रही है. वहीं दूसरी तरफ बैंकों में जमा राशि पर ब्याज बढ़ाने का दबाव बढ़ गया है. ऐसे में एक के बाद एक बैंक अपने यहां जमा पर ब्याज दरें बढ़ाते जा रहे हैं. अब निजी क्षेत्र के बैंक येस बैंक ने भी अपने यहां जमा पर ब्याज दरों को बढ़ाने का ऐलान किया है. बैंक ने सावधि जमा या साधारण भाषा में लोग जिसे एफडी कहते हैं पर ब्याज दरें बढ़ाने की बात कही है.
बैंक ने 2 करोड़ से कम रकम वाली एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ाया है. बैंक ने 0.25 बेसिस प्वाइंट से लेकर 0.50 बेसिस प्वाइंट तक ब्याज दरों में इजाफा किया है. बैंक ने क हा है कि नई दरें 21 फरवरी 2023 से लागू हो गई हैं. बैंक ने बताया है कि 25 महीने वाली एफडी की दरों में बदलाव किया है. साथ ही बैंक ने यह भी कहा कि 36 महीने वाली एफडी पर 8 फीसद तक ब्याज दिया जाएगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
येस बैंक ने अपनी नई घोषित ब्याज दरों की सूची में बताया है कि 181 दिनों से लेकर 271 दिनों तक के जमा पर 5.75 फीसद के स्थान पर 6 फीसद की दर से ब्याज दिया जाएगा. बैंक ने 272 दिनों से लेकर एक साल तक के जमा पर 6.25 फीसद की ब्याज दर की घोषणा की है. यह दर पहले 6 फीसदी थी.
बता दें कि इससे पहले एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि अपने यहां जमा पर ब्याज दरें बढ़ाने की घोषणा कर चुके हैं.
विस्तृत जानकारी के लिए बैंक की वेबसाइट पर जाकर जानकारी ली जा सकती है या फिर बैंक में जाना चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं