विज्ञापन

3 दिन के लिए बंद रहेगा EPFO पोर्टल और UMANG ऐप, नहीं मिलेगी ये सर्विसेस

EPFO के अनुसार, 26 जून 2026 की रात 12 बजे से लेकर 28 जून 2026 की रात 11:59 बजे तक EPFO पोर्टल और UMANG App पर कई सर्विसेस उपलब्ध नहीं रहेगी.

3 दिन के लिए बंद रहेगा EPFO पोर्टल और UMANG ऐप, नहीं मिलेगी ये सर्विसेस
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन
file photo

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़े मेंबर्स के लिए जरूरी खबर है. EPFO अपने डिजिटल सिस्टम और बेहतर बनाने की तैयारी कर रहा है. EPFO ने ऐलान किया है कि अगले तीन दिनों तक यानी 26 से 29 जून के बीच ऑनलाइन क्लेम प्रोसेसिंग पोर्टल बंद रहेगा. मेजर सिस्टम माइग्रेशन के चलते ईपीएफओ ने यह कदम उठाया है. ऐसे में जिन कर्मचारियों को पीएफ निकासी, एडवांस या अन्य क्लेम से जुड़ा कोई काम करना है, उन्हें पहले से योजना बनानी होगी. इसकी जानकारी खुद EPFO ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर दी है.

3 दिन बंद रहेगा EPFO पोर्टल

EPFO ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि सिस्टम माइग्रेशन के कारण, 26 से 29 जून 2026 तक मेंबर पोर्टल, एंप्लॉयर पोर्टल और उमंग ऐप पर सेवाएं अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं रहेंगी. यह बदलाव भविष्य में सर्विसेस को अधिक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए किया जा रहा है.

EPFO के अनुसार, 26 जून 2026 की रात 12 बजे से लेकर 28 जून 2026 की रात 11:59 बजे तक पोर्टल पर कई अन्य सर्विसेस उपलब्ध नहीं रहेगी. इस दौरान सदस्य नया क्लेम दाखिल नहीं कर पाएंगे और न ही क्लेम प्रोसेसिंग से जुड़ी सर्विसेस का फायदा ले सकेंगे. इसके साथ ही UMANG ऐप भी बंद रहेगा. यह डेटाबेस कंसोलिडेशन और क्लेम प्रोसेसिंग सिस्टम के अपग्रेडेशन के कारण किया जा रहा है. सेवाएं 29 जून 2026 से फिर से शुरू होंगी.

EPFO क्या है?

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तहत एक प्रमुख सामाजिक सुरक्षा संगठन है. यह भारत के संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा (भविष्य निधि, पेंशन और बीमा) प्रदान करने वाली विश्व की सबसे बड़ी संस्थाओं में से एक है. जिन संस्थानों में 20 या उससे अधिक कर्मचारी होते हैं, वहां EPFO में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
EPFO, EPFO 3.0
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com