Delhi News: अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो आपको आज और कल यानी 8 और 9 अप्रैल को पानी की कमी से जूझना पड़ सकता है. दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया है कि 8 अप्रैल और 9 अप्रैल को राजधानी के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी. आइए जानते हैं इस बारे में-
क्यों प्रभावित होगी पानी की सप्लाई?
दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, यह समस्या अंडरग्राउंड रिजर्वायर (UGR) और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की सालाना सफाई (फ्लशिंग प्रोग्राम) के कारण हो रही है. यह एक नियमित प्रक्रिया है, जिससे पानी की गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है. हालांकि, इस दौरान कुछ समय के लिए सप्लाई बंद या धीमी करनी पड़ती है.
8 अप्रैल को इन इलाकों में नहीं आएगा पानीआज यानी 8 अप्रैल को सुल्तानपुरी (80 गज), सेक्टर‑3, पॉकेट‑H और सेक्टर‑33, रोहिणी, हरिजन बस्ती,निजामपुर गांव, इंद्रा झील कॉलोनी, गढ़ी रंधाला गांव, सेक्टर‑3, पॉकेट‑F और सेक्टर‑25, रोहिणी में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी.
9 अप्रैल को इन क्षेत्रों पर असरवहीं, कल यानी 9 अप्रैल को सुल्तानपुरी (80 गज), हरिजन बस्ती, इंद्रा झील कॉलोनी सेक्टर‑4, पॉकेट B‑6 और B‑8, रोहिणी, अवंतिका एन्क्लेव, माजरा गांव और आसपास के क्षेत्र, किराड़ी गांव, प्रेम नगर, अमन विहार, निठारी गांव, मुबारकपुर और कराला गांव में रहने वाले लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ सकता है.
क्या करें लोग?दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि वे पहले से पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोर कर लें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो. हालांकि, जरूरत पड़ने पर पानी के टैंकर भी उपलब्ध रहेंगे.
इन नंबर पर करें कॉलपानी की जरूरत महसूस होने पर आप
- टोल फ्री नंबर: 1916
- अन्य नंबर: 23527679, 23538495
- मंगोलपुरी OHT: 27294132, 27915531
पर संपर्क कर सकते हैं.
!!Water Alert!!
— Delhi Jal Board (@DelhiJalBoard) April 7, 2026
Due to the annual flushing programme of UGR and Booster Pumping Stations, water supply will be affected on 08.04.2026 and 09.04.2026 in several areas of Delhi.
Residents are advised to store adequate water in advance.
We regret the inconvenience caused and… pic.twitter.com/kJk0PKLylp
हालांकि यह असुविधा अस्थायी है, लेकिन सही तैयारी करके इससे बचा जा सकता है. दिल्ली जल बोर्ड का यह फ्लशिंग प्रोग्राम पानी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए जरूरी है. इसलिए लोग थोड़ा सहयोग करें और अपनी जरूरत के अनुसार पहले से पानी जमा कर लें, ताकि रोजमर्रा की जिंदगी पर इसका असर कम पड़े.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं