विज्ञापन

Hanuman Jayanti Traffic Advisory: हनुमान जयंती पर कड़ी सुरक्षा, जहांगीरपुरी में इन रास्तों से निकलेगी शोभायात्रा, यहां जानिए रूट और गाइडलाइन

Hanuman Jayanti Shobha Yatra Advisory: हनुमान जयंती को लेकर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की जा रही है. नॉर्थ वेस्ट डीसीपी आकांक्षा यादव के मुताबिक, जहांगीरपुरी जैसे संवेदनशील इलाकों पर खास ध्यान दिया जा रहा है.

Hanuman Jayanti Traffic Advisory: हनुमान जयंती पर कड़ी सुरक्षा, जहांगीरपुरी में इन रास्तों से निकलेगी शोभायात्रा, यहां जानिए रूट और गाइडलाइन
Hanuman Jayanti Shobha Yatra Advisory
PTI

Hanuman Jayanti Shobha Yatra Advisory: हिंदू धर्म में संकटमोचन बजरंगबली की जयंती बेहद खास मानी जाती है. हनुमान जी को भगवान शंकर का अंश माना जाता है. इसलिए वो शिवजी का रुद्रावतार भी कहे जाते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान हनुमान भगवान श्रीराम के परम भक्त और अष्ट सिद्धियों के दाता हैं. ऐसे में हनुमान जयंती के मौके में पर मंदिरों में भक्तों की कतार देखने को मिलती है. इस दिन भक्त व्रत भी रखते हैं और कई इलाकों में शोभायात्रा भी निकाली जाती है. इस साल हनुमान जयंती 2 अप्रैल, 2026 को मनाई जाएगी. हनुमान जयंती को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में संवेदनशील इलाकों पर खास ध्यान दिया जाता है. नॉर्थ वेस्ट का जहांगीरपुरी भी संवेदनशील इलाकों में शामिल है, क्योंकि 16 अप्रैल, 2022 को हनुमान जयंती के मौके पर यहां हिंसा भड़क गई थी.

यह भी पढ़ें:-  Hanuman Jayanti 2026 Date: हनुमान जयंती की सही तारीख, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

हनुमान जयंती पर कड़ी सुरक्षा

हनुमान जयंती को लेकर नॉर्थ वेस्ट इलाके में कड़ी सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की जा रही है. नॉर्थ वेस्ट डीसीपी आकांक्षा यादव के मुताबिक, जहांगीरपुरी जैसे संवेदनशील इलाकों पर खास ध्यान दिया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, हनुमान जयंती को शांतिपूर्वक और व्यवस्थित ढंग से मनाने के लिए कई स्तरों वाली सुरक्षा योजना लागू की गई है. जहांगीरपुरी में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है. पुलिस ने कहा है कि सभी धार्मिक जुलूस तय और नियंत्रित रास्तों से ही निकाले जाएंगे. जुलूस के मार्ग को समय, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पहले से तय किया गया है.

जहांगीरपुरी में इन रास्तों से निकलेगी शोभायात्रा

हनुमान जयंती की शोभायात्रा दिल्ली जल बोर्ड, DDA फ्लैट्स के सामने, जहांगीरपुरी, T-पॉइंट, PS महिंद्रा पार्क, DDA A-ब्लॉक डिवाइडिंग रोड, (MLA रोड) महिंद्रा पार्क,  बृजवासी स्वीट्स, रसीला पेंट्स, मंगल बाजार चौक, अग्रवाल स्वीट्स (H-2 ब्लॉक), 1500 वाली गली (G & H ब्लॉक), धोबी घाट, शाह आलम बांध रोड (गोल चक्कर), साई मंदिर और आदर्श नगर पर खत्म होगी. जुलूस को निर्धारित समयावधि के भीतर ही उत्तर-पश्चिम जिला, दिल्ली पुलिस की कड़ी निगरानी में आयोजित किया जाएगा. सभी प्रतिभागियों को निर्देशित किया जाता है कि वे निर्धारित मार्ग का कड़ाई से पालन करें और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का अनुपालन करें.

हनुमान जयंती पर गाइडलाइन
  • जुलूस में अधिकतम 500 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति.
  • किसी भी प्रकार के पशु अथवा अनधिकृत संरचना की अनुमति नहीं होगी.
  • हथियार, आग्नेयास्त्र (नकली सहित), लाठी अथवा किसी भी प्रकार की खतरनाक वस्तु ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है.
  • किसी भी प्रकार के भड़काऊ नारे, भाषण या साम्प्रदायिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी.
  • लाउडस्पीकर का उपयोग निर्धारित मानकों एवं समय के अनुसार ही किया जाएगा.
  • पुलिस की सहायता एवं जुलूस के कंट्रोल के लिए पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी.
  • CCTV और ड्रोन के जरिए निगरानी की जाएगी.
  • पेयजल एवं प्राथमिक चिकित्सा की आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी.
  • सभी प्रतिभागियों द्वारा पुलिस अधिकारियों के विधिसम्मत निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा.
  • निर्धारित शर्तों का उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com