विज्ञापन

Ration Card Update: दिल्ली में राशन कार्ड नियम में बड़ा बदलाव, अब 2.5 लाख आय वाले भी होंगे पात्र, 7.7 लाख नाम कटे, यहां देखें लिस्ट

Delhi Ration Card Update: दिल्ली सरकार ने नए राशन कार्ड के लिए आय की सीमा ढाई लाख रुपये बढ़ाने का फैसला लिया है. इसके साथ ही दिल्ली में 7.72 लाख गलत राशन कार्ड रद्द कर दिए हैं.

Ration Card Update: दिल्ली में राशन कार्ड नियम में बड़ा बदलाव, अब 2.5 लाख आय वाले भी होंगे पात्र, 7.7 लाख नाम कटे, यहां देखें लिस्ट
दिल्ली में राशन कार्ड के बदले नियम
file photo

Delhi Ration Card Update: दिल्ली में रहने वालों के लिए जरूर खबर है. दिल्ली सरकार ने अब राशन कार्ड के लिए आय की सीमा बढ़ाने का फैसला किया है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज यानी गुरुवार को घोषणा की कि राशन कार्ड बनाने के लिए सालाना आय की सीमा बढ़ाई जाएगी. अब यह सीमा बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये प्रति वर्ष करने का प्रस्ताव है. दिल्ली सीएम ने कहा कि कुछ समय पहले राशन कार्ड के लिए परिवार की आय की एक लाख से बढ़ाकर 1.20 लाख की गई थी, अब इसे बढ़ाकर ढाई लाख करने की तैयारी है.

दिल्ली में राशन कार्ड को लेकर बड़ा फैसला

दिल्ली में राशन कार्ड के लिए आय की सीमा ढाई लाख रुपये करने के लिए मंत्रिमंडल में चर्चा हो चुकी है. इसको जल्द ही पारित भी कर दिया जाएगा. दिल्ली सरकार की ओर से नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल रखा गया है. आवेदक नए राशन कार्ड बनवाने के लिए अब केवल ऑनलाइन ही आवेदन कर सकेंगे. इसके साथ ही दिल्ली में लाखों लोगों के राशन कार्ड भी रद्द किए गए हैं.

दिल्ली में 7.7 लाख राशन कार्ड रद्द

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने जांच के बाद करीब 7.72 लाख गलत राशन कार्ड रद्द कर दिए हैं. साथ ही नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन भी आमंत्रित किए गए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में पिछले 13 सालों से नए राशन कार्ड जारी नहीं किए गए थे. जांच में यह सामने आया कि 1.44 लाख लोग आय की शर्त पूरी नहीं कर रहे थे. 35,800 लोग राशन नहीं ले रहे थे. 29,580 लोगों की मौत हो चुकी थी और 23,394 राशन कार्ड डुप्लीकेट पाए गए.

बिना बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन नहीं मिलेगा राशन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली सरकार ने दिल्ली खाद्य सुरक्षा नियम 2026 लागू कर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) 2013 के प्रावधानों को प्रभावी रूप से लागू किया है. इसके तहत राशन वितरण व्यवस्था में बड़े स्तर पर डिजिटल सुधार किए गए हैं. राशन दुकानों पर पारंपरिक वजन मशीनों की जगह ई-वेइंग मशीनें लगाई जा रही हैं और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण अनिवार्य किया गया है. अब बिना बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के राशन वितरण नहीं होगा, जिससे कम राशन मिलने और गड़बड़ियों की शिकायतों पर रोक लगेगी.

यह भी पढ़ें:- UIDAI का बड़ा ऐलान, फ्री Aadhaar अपडेट की Deadline बढ़ी, नया ऐप भी जल्द होगा लॉन्च

राशन कार्ड नाम लिस्ट कैसे देखें (How to Check Ration Card Name List)
  • नई लिस्ट देखने के लिए- दिल्ली सरकार के खाद्य आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (FS Delhi) पर जाएं.
  • "Ration Card Details" या "View Ration Card List" के विकल्प पर क्लिक करें.
  • अपना जिला और अन्य विवरण भरकर, वर्तमान राशन कार्ड धारकों की सूची देखें.
दिल्ली में नया राशन कार्ड कैसे बनवाएं (How to Apply New Ration Card)
  • आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन होगा.
  • ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं.
  • आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) और आधार कार्ड अनिवार्य हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com