विज्ञापन

द‍िल्‍ली पुल‍िस का अलर्ट : जनगणना के नाम पर हो रही है ठगी, ये 2 ड‍िटेल ना बताएं वरना बैंक हो जाएगा खाली

Census Fraud : दिल्ली पुलिस ने एक नए फ्रॉड को लेकर नागरिकों को सतर्क किया है. पुलिस के अनुसार, कुछ लोग खुद को सरकारी अधिकारी बताकर जनगणना के नाम पर लोगों से दूसरी जानकारी मांग रहे हैं. ऐसे में नागरिकों को सतर्क रहने की जरूरत है.

द‍िल्‍ली पुल‍िस का अलर्ट : जनगणना के नाम पर हो रही है ठगी,  ये 2 ड‍िटेल ना बताएं वरना बैंक हो जाएगा खाली
जनगणना में बस जरूरी 33 सवालों का दें जवाब.

Census Fraud : देश में इन दिनों जनगणना का काम चल रहा है. लेकिन इस दौरान कुछ ठगों ने सरकरी काम का फायदा उठाते हुए लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. दिल्ली पुलिस ने इसको लेकर नागरिकों को सतर्क किया है और अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर चेतावनी जारी की है. पुलिस के अनुसार, कुछ लोग खुद को सरकारी अधिकारी बताकर जनगणना के नाम पर लोगों से OTP, बैंक डिटेल और दूसरी जानकारी मांग रहे हैं. कई लोग इसे असली प्रक्रिया समझकर जानकारी शेयर कर देते हैं, जिससे वे साइबर फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं. 

कैसे हो रही है ठगी?

पुलिस के अनुसार, अपराधी जनगणना से जुड़ा अधिकारी बताकर भरोसा जीतने की कोशिश करते हैं. इसके बाद वे OTP, UPI PIN या बैंक से जुड़ी जानकारी मांगते हैं. कई लोग सरकारी प्रक्रिया समझकर उनकी बातों में आ जाते हैं और ठगी का शिकार हो जाते हैं.

अधिकारी नहीं मांगते पर्सनल जानकारी 

दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि कोई भी ऑथोराइज सरकारी अधिकारी जनगणना या किसी भी दूसरी सरकारी प्रक्रिया के दौरान OTP, UPI PIN या पैसे नहीं मांगता. ऐसे में यदि कोई व्यक्ति इस तरह की जानकारी मांगता है, तो तुरंत सतर्क हो जाएं और कोई भी पर्सनल जानकारी साझा न करें.

तुरंत करें शिकायत

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें इस तरह की संदिग्ध गतिविधि नजर आती है, तो तुरंत इसकी सूचना साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें. इसके अलावा नजदीकी पुलिस स्टेशन में भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है.

सुरक्षा को लेकर रहें जागरूक

जनगणना जैसे सरकारी कार्य के नाम पर हो रही यह ठगी चिंता का विषय है. ऐसे में नागरिकों को सतर्क रहने और सही जानकारी रखने की जरूरत है, ताकि वे किसी भी प्रकार के अपराध से खुद को सुरक्षित रख सकें. जागरूकता ही इस तरह के अपराधों से बचने का सबसे बड़ा उपाय है.

लेखक के बारे में
img
अनु चौहान
News Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Census, Census Fraud, Utility
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com