विज्ञापन

नोएडा-ग्रेनो मेट्रो देर रात तक चलेगी, हर 6 मिनट में मिलेगी ट्रेन,नोएडा से दिल्ली जाने वाले रेलयात्रियों को मिलेगा फायदा

नोएडा, ग्रेटर नोएडा मेट्रो के यात्रियों को अब कम समय में मेट्रो मिलेगी, ऑफिस जाने वाले यात्रियों को इससे फायदा होगा. साथ ही देर रात तक मेट्रो दौड़ाने की भी तैयारी है.

नोएडा-ग्रेनो मेट्रो देर रात तक चलेगी, हर 6 मिनट में मिलेगी ट्रेन,नोएडा से दिल्ली जाने वाले रेलयात्रियों को मिलेगा फायदा
Noida Metro timing
NDTV
नोएडा:

नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन के यात्रियों को अब मेट्रो के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो की फ्रीक्वेंसी अब तेज होगी.नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (NMRC) ने दिवाली, नवरात्रि और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और ऑफिस टीम में परेशानियों को देखते हुए एक्वा लाइन मेट्रो के फेरे बढ़ाने का फैसला किया है. इस योजना को 1 नवंबर से लागू किया जा सकता है. इससे त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ से यात्रियों को असुविधा नहीं होगी. साथ ही देर रात तक दिल्ली से ग्रेटर नोएडा तक आवाजाही आसान होगी. 

नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन रूट पर भीड़ घटेगी

ग्रेनो मेट्रो में एक्वा लाइन पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य तौर पर 15 मिनट पर रहता है. इससे मेट्रो यात्रियों को लंबा समय प्लेटफॉर्म पर बिताना पड़ता था. नए नियमों और शेड्यूल से यात्रियों को सुबह और शाम के वक्त भीड़ भी मेट्रो कोच में कम मिलेगी. अभी सोमवार से शुक्रवार तक पीक ऑवर में मेट्रो साढ़े सात मिनट और ऑफ टाइम में 15 मिनट में मिलती थी. शनिवार को 10 मिनट और रविवार को 15 मिनट में एक मेट्रो चलती है. लेकिन इस रूट पर यात्रियों की बढ़ती संख्या के बाद साढ़े सात मिनट के बाद अब छह मिनट में मेट्रो का एक फेरा लगेगा. 

नोएडा मेट्रो फ्रीक्वेंसी बढ़ेगी

नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन पर अभी सुबह 6 बजे से आखिरी मेट्रो रात 10 बजे तक चलती है, लेकिन अब रात 11.25 बजे तक आखिरी मेट्रो मिल सकेगी. रात 10 बजे के बाद लेट लाइट के यात्रियों को मदद के लिए रात 10.10 बजे, रात 10.40 बजे, रात 11 बजे और आखिरी मेट्रो 11.25 पर चलेगी. दरअसल, दिल्ली से नोएडा के बीच ब्लू लाइन मेट्रो सेवा पर दिल्ली की ओर जाने के लिए आखिरी मेट्रो सेक्टर 52 पर 11.08 बजे तक मिलती है. ब्लू लाइन के सेक्टर -52 और एक्वा लाइन के सेक्टर 51 के एकदम करीब है. अब एक्वा लाइन के यात्री स्काईवॉक के जरिये सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन तक आ जा सकते हैं. ऐसे में देर रात तक मेट्रो चलने से दिल्ली के यात्रियों को भी फायदा होगा. 

नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से दिल्ली तक आसानी

दिल्ली के द्वारका से नोएडा के सेक्टर-63 तक इलेक्ट्रॉनिक सिटी तक रात करीब 12.30 बजे तक मेट्रो आती है. आखिरी मेट्रो रात 12.25 बजे पर सेक्टर 52 तक जाती है.नोएडा-ग्रेनो मेट्रो के बीच फेरे और टाइमिंग बढ़ने से दिल्ली तक ये रूट देर रात तक चालू रहेगा और लोग अपने गंतव्य के ज्यादा करीब तक मेट्रो से पहुंच पाएंगे. नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन का कहना है यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए देर रात तक मेट्रो चलाने का प्रस्ताव है. उम्मीद है कि दिवाली से पहले फ्रींक्वेंसी बढ़ाने के साथ टाइमिंग को देर रात तक बढ़ा दिया गया है.  

नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा के डिपो स्टेशन तक 30 किमी लंबे कॉरिडोर पर 21 एलिवेटेड स्टेशन हैं. इससे नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और दैनिक यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा. नोएडा सेक्टर-51 से दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन सेक्टर-52 से इंटरचेंज करने वाले यात्रियों को आसानी होगी. नोएडा सेक्टर-137 और 142 के प्रमुख रिहायशी और आईटी हब सेक्टर को भी फायदा होगा. परी चौक और नॉलेज पार्क-II के कॉलेज और यूनिवर्सिटी जाने वाले छात्रों को लाभ होगा.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Greater Noida Metro, Noida Greater Noida Metro Aqua Line, Noida Electronic City, Metro Frequency, Metro Timing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com