विज्ञापन

Kisan Helpline: अब 1 कॉल पर किसानों की हर समस्या का होगा समाधान, किसान हेल्पलाइन शुरू, जानिए कैसे करेगी काम

Kisan Helpline: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए टोल‑फ्री सीएम किसान हेल्पलाइन 155253 का शुभारंभ किया. यह हेल्पलाइन किसानों की हर समस्या जैसे फसल, बीज, खाद, बाजार, मौसम, बीमा और योजनाओं से जुड़े प्रश्नों का त्वरित समाधान देगी.

Kisan Helpline: अब 1 कॉल पर किसानों की हर समस्या का होगा समाधान, किसान हेल्पलाइन शुरू, जानिए कैसे करेगी काम
Kisan Helpline
file photo

Kisan Helpline: किसानों को फसल खरीदने से लेकर बेचने तक कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “किसान हेल्पलाइन” की शुरुआत की है. इस हेल्पलाइन के जरिए किसान अपनी खेती, उपज, खरीद‑बिक्री और दूसरी जरूरी समस्याओं का समाधान आसानी से पा सकेंगे. यह पहल किसानों को सीधी मदद और सही जानकारी देने के उद्देश्य से शुरू की गई है. दरअसल, 30 अप्रैल को भोपाल के रविंद्र भवन में आयोजित कृषि कर्मयोगी उन्मुखीकरण प्रशिक्षण एवं कार्यशाला में मुख्यमंत्री किसान हेल्पलाइन 155253 की शुरुआत की. इस मौके पर उन्होंने किसान कल्याण डैशबोर्ड, पैक्स समितियों में सदस्यता वृद्धि के लिए महा‑अभियान और 16 विभागों की संयुक्त कार्ययोजना का शुभारंभ किया.

सीएम किसान हेल्पलाइन 155253

मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए टोल‑फ्री सीएम किसान हेल्पलाइन 155253 का शुभारंभ किया और स्वयं कॉल कर इसकी कार्यप्रणाली को परखा. यह हेल्पलाइन किसानों की हर समस्या जैसे फसल, बीज, खाद, बाजार, मौसम, बीमा और योजनाओं से जुड़े प्रश्नों का त्वरित समाधान देगी. सीएम ने कहा, “अन्नदाता तक सरकार की आवाज और सरकार तक किसान की पीड़ा पहुंचाना इस हेल्पलाइन का उद्देश्य है.”

किसान कल्याण डैशबोर्ड से मिलेगी रियल टाइम जानकारी

कार्यक्रम में सीएम किसान कल्याण डैशबोर्ड का भी लोकार्पण किया गया, जिससे योजनाओं की प्रगति, लाभार्थियों की संख्या, भुगतान की स्थिति और फील्ड‑लेवल डेटा एक क्लिक पर उपलब्ध होगा. मुख्यमंत्री ने इसे पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में बड़ा कदम बताया.

यह भी पढ़ें:- Barrier-Free Toll Plaza: टोल प्लाजा पर अब नहीं रुकेंगी गाड़ियां! देश में पहली बार शुरू हुआ बैरियर-लेस फ्री फ्लो टोल सिस्टम

प्रतिबद्धता से असंभव को संभव कर रही सरकार

राज्य सरकार ने प्रतिबद्धता के बल पर कई ऐसे कार्य पूरे किए हैं, जिन्हें पहले असंभव माना जाता था. उन्होंने नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) के सहयोग से पशुपालन क्षेत्र में किए गए प्रयासों का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रदेश में दूध क्रांति का दौर चल रहा है और किसानों को अब 7-8 रुपये प्रति लीटर तक अधिक मूल्य मिल रहा है.

किसान हेल्पलाइन कैसे काम करेगी

किसान अपने फोन से 155253 डायल करके सीधे कॉल सेंटर ऑपरेटर से बात कर सकते हैं. यह हेल्पलाइन सेंटर सातों दिन सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक काम करेगा. यदि ऑपरेटर के पास तुरंत जवाब नहीं होगा, तो समस्या को दर्ज कर संबंधित विभाग के अधिकारियों या कृषि वैज्ञानिकों से जवाब लेकर किसान को वापस सूचित किया जाएगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com