विज्ञापन

AI रेस में आगे निकलने के लिए SEEDANCE 2.0 लेकर आया चीन, जानिए कंपटीशन में किसका चल रहा टशन

Seedance 2.0 चीन का एक AI वीडियो जनरेशन मॉडल है, जिसे ByteDance ने फरवरी 2026 में लॉन्च किया है. यह मॉडल अपनी बेहद सटीक फिजिक्स और हाइपर-रियलिस्टिक वीडियो बनाने की क्षमता के कारण चर्चा में है.

AI रेस में आगे निकलने के लिए SEEDANCE 2.0 लेकर आया चीन, जानिए कंपटीशन में किसका चल रहा टशन
SEEDANCE 2.0
Freepik

Seedance 2.0 चीन का एक AI वीडियो जनरेशन मॉडल है, जिसे ByteDance ने फरवरी 2026 में लॉन्च किया है. यह मॉडल अपनी बेहद सटीक फिजिक्स और हाइपर-रियलिस्टिक वीडियो बनाने की क्षमता के कारण चर्चाओं में बना हुआ है. कहा जा रहा है कि यह OpenAI के Sora और Google के Veo 2 जैसे बड़े मॉडलों को भी कड़ी टक्कर दे रहा है. आइए जानते हैं यह AI मॉडल बाकी के मुकाबले क्यों अलग है...

NDTV AI Summit 18 फ़रवरी को, विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

1. मल्टी-मॉडल इनपुट की ताकत 

Sora और Veo मुख्य रूप से टेक्स्ट-टू-वीडियो पर आधारित हैं, लेकिन Seedance 2.0 एक साथ कई इनपुट ले सकता है. Seedance 2.0 में आप एक साथ 9 इमेज, 3 वीडियो क्लिप और 3 ऑडियो फाइल अपलोड करके AI को समझा सकते हैं कि आपको क्या चाहिए. वहीं, Sora/Veo में कंट्रोल अभी भी काफी हद तक टेक्स्ट प्रॉम्प्ट या सिंगल इमेज तक सीमित है.

2. नेटिव ऑडियो-विजुअल सिंक 

इन AI मॉडल में सबसे बड़ा अंतर साउंड का है. Seedance 2.0 वीडियो के साथ ही उसका साउंड भी जेनरेट करता है. इसका लिप-सिंक इतना सटीक है कि यह कैरेक्टर की कन्वर्सेशन को उनके होठों की मूवमेंट के साथ पूरी तरह मिला देता है. वहीं, Sora फिलहाल मुख्य रूप से साइलेंट फिल्म्स बनाता है, जिसमें बाद में अलग से साउंड जोड़ना पड़ता है.

SEEDANCE 2.0

SEEDANCE 2.0

3. रेजोल्यूशन और स्पीड

रेजोल्यूशन और स्पीड की बात करें तो Seedance 2.0 नेटिव 2K रेजोल्यूशन सपोर्ट करता है और Sora के मुकाबले लगभग 10-14 गुना ज्यादा तेज (Fast) जेनरेट करता है. वहीं, Veo 4K रेजोल्यूशन देने वाला इकलौता मॉडल है, जो प्रोफेशनल सिनेमा के लिए ज्यादा फिट है. इनके अलावा Sora फिलहाल 1080p तक ही सीमित है. 


भारत का सर्वम AI

बेंगलुरु की स्टार्टअप Sarvam AI इन दिनों दुनिया भर की AI कम्युनिटी में चर्चा में है. इसके दो नए इनोवेशन Sarvam Vision और Bulbul V3 इसका मुख्य कारण है. यह AI मॉडल ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकॉग्निशन (OCR) के कई मामलों में Google Gemini और ChatGPT जैसे बड़े ग्लोबल मॉडलों से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है. कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, Sarvam AI का लक्ष्य है कि भारत में हर व्यक्ति तक AI की सुविधा आसानी से पहुंचे. 

यह भी पढ़ें: भारत के Sarvam AI ने Google Gemini और ChatGPT को छोड़ा पीछे, जानिए Sarvam AI कैसे करता है काम

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com