Bank Holiday On March 31st 2025: 31 मार्च को ईद-उल-फितर का त्योहार है, लेकिन इसी दिन फाइनेंशियल ईयर 2024-25 का आखिरी कामकाजी दिन(Last Working Day Of FY 2024-25) भी है. ऐसे में कई लोग इस उलझन में हैं कि बैंक खुले रहेंगे या बंद(Bank Holiday On March 31)? अगर आप भी बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें. यहां हम आपको बताएंगे कि 31 मार्च को बैंक (Banks Open Close on 31 March) खुला रहेगा या नहीं.
31 मार्च को बैंक खुला रहेगा या बंद?
ईद के मौके पर 31 मार्च को लगभग सभी राज्यों में बैंक बंद (Bank Holiday On Eid) रहेंगे. हालांकि, हिमाचल प्रदेश और मिजोरम को छोड़कर देशभर के सभी राज्यों में इस दिन बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी. लेकिन खास बात यह है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने निर्देश दिया है कि सरकारी लेन-देन करने वाले सभी एजेंसी बैंक इस दिन खुले रहेंगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
31 मार्च को बैंक क्यों खुले रहेंगे?
दरअसल, 31 मार्च वित्तीय वर्ष का आखिरी दिन (Financial Year Last working day)होता है और इस दिन बैंकिंग सेक्टर से जुड़े कई अहम काम निपटाए जाते हैं. वित्तीय वर्ष की सही तरीके से क्लोजिंग सुनिश्चित करने के लिए RBI ने सरकारी लेन-देन करने वाले बैंकों को 31 मार्च को खुला रखने का निर्देश दिया है. इसका मकसद यह है कि सभी सरकारी भुगतान, टैक्स, और वित्तीय रिकॉर्डिंग में किसी भी तरह की देरी या गड़बड़ी न हो.
अगर आप 31 मार्च को बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो जान लीजिए कि इस दिन निम्नलिखित सेवाएं मिलेंगी:
- सरकारी टैक्स पेमेंट: इनकम टैक्स, जीएसटी, कस्टम ड्यूटी और एक्साइज ड्यूटी का भुगतान
- पेंशन और सरकारी सब्सिडी: सरकारी योजनाओं से जुड़े भुगतान
- सरकारी सैलरी और भत्ते: सरकारी कर्मचारियों के वेतन और अन्य भुगतान
- सरकारी योजनाओं से जुड़े सार्वजनिक लेन-देन
1 अप्रैल को भी इन राज्यों में बैंकों की छुट्टी
वित्तीय वर्ष की क्लोजिंग (Last Working Day Of FY 2024-25) के कारण 1 अप्रैल को भी बैंक बंद रहेंगे, लेकिन कुछ राज्यों जैसे मेघालय, छत्तीसगढ़, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी.
अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो 31 मार्च को जाने से पहले यह देख लें कि आपका बैंक खुला है या नहीं. क्योंकि ज्यादातर राज्यों में इस दिन बैंक बंद रहेंगे, लेकिन सरकारी भुगतान करने वाले बैंक खुले रहेंगे. वहीं, 1 अप्रैल को फाइनेंशियल ईयर क्लोजिंग के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी. इसलिए अपना बैंकिंग काम पहले ही निपटा लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं