Bank holidays for Holi 2025: होली का त्योहार आते ही पूरे देश में उत्साह की लहर दौड़ जाती है और साथ ही बैंक की छुट्टियों को लेकर भी मन में कई तरह के सवाल आने लगते हैं. आपके मन में भी यह सवाल जरूर आया होगा कि होली के दिनों में बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे. वहीं, कई लोग सोच रहे हैं कि 13 या 14 मार्च किस दिन बैंक की छुट्टी रहने वाली है. यह खबर उन लोगों के लिए बेहद जरूरी है, जो होली के दिनों में बैंकिंग लेनदेन करना चाहते हैं.
यहां हम विस्तार से बताएँगे कि कब , किस राज्य में कितने दिन की बैंक छुट्टी है और कैसे ये छुट्टियाँ आपके लेन-देन को प्रभावित कर सकती हैं. चाहे आपके शहर के बैंक खुला है या बंद,यहां आपको हर जरूरी जानकारी मिलेगी, जिससे आप होली के दौरान बैंकिंग के अपने काम को बिना किसी परेशानी के मैनेज कर सकें.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
होली के दिन में बैंक बंद रहेंगे या खुले रहेंगे?
RBI द्वारा जारी बैंक छुट्टी कैलेंडर के अनुसार, मार्च 2025 में कई राज्यों में होली के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे. कुछ राज्यों में 13 और 14 मार्च को होलिका दहन और होली के दिन बैंक बंद होंगे, जबकि कुछ जगहों पर तीसरे दिन यानी यानी 15 मार्च को भी छुट्टी की संभावना है.
मार्च 13 और 14 को कौन से राज्य में बैंक बंद?
2025 में होली के मौके पर बैंक छुट्टियों के बारे में RBI ने हॉलिडे कैलेंडर जारी किया है. RBI के अनुसार, मार्च 2025 में कुल मिलाकर 14 दिनों तक विभिन्न राज्यों में बैंक बंद (Bank Holiday In March 2025) रहेंगे.
RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, 13 मार्च को होलिका दहन के दिन उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे. वहीं, 14 मार्च को होली के दिन गुजरात, उड़ीसा, चंडीगढ़, सिक्किम, असम, हैदराबाद (आंध्र प्रदेश और तेलंगाना), अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू, बंगाल, महाराष्ट्र, नई दिल्ली, गोवा, बिहार, छत्तीसगढ़, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.
हालांकि, 15 मार्च (शनिवार) को अधिकांश राज्यों में बैंक खुले रहेंगे क्योंकि यह महीने का तीसरा शनिवार है, जो वर्किंग डे होता है. लेकिन कुछ राज्यों, जैसे त्रिपुरा, उड़ीसा और मणिपुर में 15 मार्च को भी बैंक बंद रह सकते हैं.
आपके शहर में बैंक खुला है या बंद?
यदि आप होली के दिनों में बैंकिंग से जुड़ा कोई काम करने की सोच रहे हैं, तो अपने शहर के बैंक छुट्टी शेड्यूल को जरूर चेक कर लें. आप अपने नजदीकी बैंक या राज्य की छुट्टियों की लिस्ट चेक करें ताकि आप होली के दौरान अपने बैंक से जुड़े काम की प्लानिंग सही तरीके से बना सकें.
होली पर 4 दिन की लगातार छुट्टी (13 से 16 मार्च 2025)
अगर आप होली पर बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो इस हफ्ते लगातार 4 दिन बैंकों की छुट्टी हो सकती है. इस तरह, बैंकों में 13 से 16 मार्च तक लगातार 4 दिन का लंबी छुट्टी हो सकती है.
- 13 मार्च (गुरुवार) – होलिका दहन के चलते उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे.
- 14 मार्च (शुक्रवार) – होली के दिन कई राज्यों में बैंक अवकाश रहेगा, जैसे गुजरात, ओडिशा, चंडीगढ़, दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार आदि.
- 15 मार्च (शनिवार) – होली/याओसांग के दूसरे दिन त्रिपुरा, ओडिशा और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे, बाकी जगह खुले रह सकते हैं.
- 16 मार्च (रविवार) – देश के सभी बैंकों में वीकेंड की छुट्टी होगी.
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टी कैलेंडर में मार्च 2025 में किस दिन और कहां-कहां बैंक बंद रहेंगे, इसकी पूरी जानकारी दी गई है. लेकिन यह जरूरी नहीं कि सभी राज्यों में बैंक लगातार कई दिनों तक बंद रहें या एक ही दिन हर जगह छुट्टी रहे.आप अपनी सुविधा के अनुसार शहर और राज्य की बैंक छुट्टियाँ जानकर, होली 2025 का आनंद उठाएं और अपने बैंकिंग लेनदेन से जुड़े काम पहले से ही कर लें.
ये भी पढ़ें- March Bank Holidays : मार्च महीने में 14 दिन रहेंगी बैंकों की छुट्टियां, जानें कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें लिस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं