Eid 2025 Bank Holiday: आज 31 मार्च है और साथ ही ईद-उल-फितर भी है. यह दिन बैंकिंग प्रोफेशनल्स के लिए भी बहुत अहम होता है क्योंकि यह फाइनेंशियल ईयर का आखिरी दिन है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आज बैंक खुले हैं या नहीं (Bank Open or Closed Today)? कई लोग इस कन्फ्यूजन में हैं कि ईद की वजह से बैंक बंद (Bank Holiday On Eid) रहेंगे या फाइनेंशियल ईयर क्लोजिंग की वजह से खुले रहेंगे?
क्या 31 मार्च को बैंक खुले रहेंगे या बंद?
अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो पहले यह जान लें कि RBI के मुताबिक 31 मार्च को बैंक खुले रहेंगे. फाइनेंशियल ईयर का आखिरी दिन होने के कारण बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी ताकि सभी फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन और रिपोर्ट्स समय पर पूरे किए जा सकें. हालांकि, कुछ राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश और मिजोरम में ईद-उल-फितर की वजह से बैंक बंद रहेंगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या 1 अप्रैल को बैंक खुला रहेगा?
अगर आपको लग रहा है कि 31 मार्च के बाद 1 अप्रैल को भी बैंक खुले रहेंगे तो यह जान लें कि 1 अप्रैल को बैंक बंद (April 1 Bank Holiday) रहेंगे, क्योंकि यह सालाना अकाउंट क्लोजिंग का दिन होता है. इस दिन बैंकों के रिकॉर्ड अपडेट किए जाते हैं और नए फाइनेंशियल ईयर की तैयारियां की जाती हैं.
अप्रैल 2025 में बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट
अप्रैल 2025 में बैंक (Bank Holiday In April 2025) करीब 15 दिन तक बंद रहेंगे, जिनमें दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टी भी शामिल हैं. अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो पहले से प्लान कर लें. यहां देखें अप्रैल 2025 की बैंक हॉलिडे लिस्ट:
- 1 अप्रैल – वार्षिक खाता समापन / सरहुल
- 5 अप्रैल – बाबू जगजीवन राम जयंती
- 10 अप्रैल – महावीर जयंती
- 14 अप्रैल – अंबेडकर जयंती / विशु / तमिल न्यू ईयर / बोहाग बिहू
- 15 अप्रैल – बंगाली न्यू ईयर / हिमाचल दिवस
- 16 अप्रैल – बोहाग बिहू
- 18 अप्रैल – गुड फ्राइडे
- 21 अप्रैल – गरिया पूजा
- 29 अप्रैल – परशुराम जयंती
- 30 अप्रैल – बसवा जयंती / अक्षय तृतीया
ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस रहेंगी चालू
अगर आपको इन हॉलिडे के दौरान बैंकिंग सर्विस की जरूरत है तो चिंता की कोई बात नहीं. UPI, नेट बैंकिंग, बिल पेमेंट और फंड ट्रांसफर जैसी ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस बिना किसी रुकावट के जारी रहेंगी. इसलिए अगर आपको किसी बैंकिंग ट्रांजेक्शन की जरूरत हो तो डिजिटल बैंकिंग का इस्तेमाल करें.
अब आपको कोई कन्फ्यूजन नहीं होना चाहिए कि आज बैंक खुले हैं या नहीं. RBI ने साफ कर दिया है कि 31 मार्च को बैंक खुले रहेंगे, लेकिन 1 अप्रैल को बंद रहेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं