Bengal Election Result 2026: आज सोमवार, 4 मई 2026 को देश के पांच राज्यों- West Bengal, Tamil Nadu, Kerala, Assam और Puducherry के विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं. सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है और दोपहर तक रुझान साफ होने लगेंगे, जबकि शाम तक लगभग सभी सीटों के अंतिम परिणाम सामने आ सकते हैं. पश्चिम बंगाल में फाल्टा सीट को छोड़कर बाकी 293 सीटों के नतीजे आज ही घोषित होने की उम्मीद है. पूरे राज्य में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना की जा रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आप ECI वेबसाइट पर लाइव रिजल्ट कैसे देख सकते हैं.
कैसे देखें ECI वेबसाइट पर लाइव रिजल्ट?
आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप से आसानी से रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए-
- अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ब्राउजर खोलें.
- इसके बाद Election Commission of India की आधिकारिक वेबसाइट (https://results.eci.gov.in/ResultAcGenMay2026/index.htm) पर जाएं.
- यहां 'Assembly Election Results 2026' सेक्शन पर क्लिक करें.
- अपने राज्य (जैसे West Bengal) को चुनें.
- अब आप सीट-वाइज रिजल्ट, पार्टी की बढ़त और फाइनल नतीजे देख सकते हैं.
यहां आपको हर सीट की पूरी जानकारी रियल टाइम में मिलती रहेगी.
ऐप के जरिए भी देख सकते हैं नतीजे- अगर आप मोबाइल ऐप इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो Voter Helpline App डाउनलोड कर सकते हैं.
- ऐप खोलने के बाद 'About Elections' में जाएं और 'Current Election' पर क्लिक करें.
- यहां 'Election Results' चुनकर आप लाइव अपडेट देख सकते हैं.
- हमेशा आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही रिजल्ट देखें.
- सोशल मीडिया पर आने वाली अपुष्ट खबरों से बचें.
- रिजल्ट लगातार अपडेट होते रहते हैं, इसलिए समय-समय पर चेक करते रहें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं