विदेश से भारत आने वाले छात्र केवल पढ़ाई के लिए ही नहीं, बल्कि यहां की संस्कृति, लाइफस्टाइल और विभिन्न अवसरों का अनुभव करने के लिए भी बड़ी संख्या में आते हैं. अगर आप भी स्टूडेंट वीजा पर भारत आने की योजना बना रहे हैं, तो सिर्फ एडमिशन और यात्रा की तैयारी ही काफी नहीं होती. यहां पहुंचने के बाद कुछ जरूरी औपचारिकताएं और काम समय पर पूरा करना बेहद जरूरी होता है, ताकि आपकी पढ़ाई और प्रवास बिना किसी परेशानी के चल सके. सही जानकारी और तैयारी के साथ आप न सिर्फ कानूनी दिक्कतों से बच सकते हैं, बल्कि अपनी भारत यात्रा को और यादगार भी बना सकते हैं.
रजिस्ट्रेशन
स्टूडेंट वीजा पर आने वाले सभी विदेशी नागरिकों को भारत पहुंचने के 14 दिनों के भीतर संबंधित FRRO के पास रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है. यह e-FRRO पोर्टल पर ‘रजिस्ट्रेशन' सर्विस के लिए अप्लाई करके किया जा सकता है. सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन होने पर, आपको एक रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट या रेसिडेंशियल परमिट (RC/RP) जारी किया जाएगा. यह RC/RP भारत में आपके कानूनी तौर पर रहने का सबूत है. हमेशा अपने RC/RP पर छपी एक्सपायरी डेट ज़रूर देखें.
RC/RP का एक्सटेंशन
अगर आपके RC/RP की एक्सपायरी डेट नज़दीक है, लेकिन आपका स्टूडेंट वीज़ा अभी भी वैलिड है, तो आप RC/RP के एक्सपायर होने से पहले e-FRRO पोर्टल से ‘रजिस्ट्रेशन एक्सटेंशन' सर्विस के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
Arriving in India on a Student Visa?
— Bureau of Immigration, Government of India (@BOIndiaOfficial) June 27, 2026
Keep these in mind!
1. Registration
- All foreign nationals arriving on a Student Visa must register with the jurisdictional FRRO within 14 days of arrival. This can be done by applying for ‘Registration' service on e-FRRO portal.
- Upon…
स्टूडेंट वीजा का एक्सटेंशन
अगर आपका स्टूडेंट वीजा एक्सपायर हो रहा है, तो आप भारत में अपना एकेडमिक प्रोग्राम कानूनी तौर पर जारी रखने के लिए e-FRRO पोर्टल से ‘वीजा एक्सटेंशन' सर्विस के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं