आज यानी 1 जून से अन्नपूर्णा योजना के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू हो चुका है. पश्चिम बंगाल सरकार इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 3 हजार रुपये की आर्थिक मदद देगी. साथ ही ये पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए महिलाओं के आधार लिंक्ड बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा. राज्य के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने घोषणा कि है कि योजना के तहत 3,000 रुपये की राशि ट्रांसफर करने का काम 3 जून से शुरू किया जाएगा. इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस योजना के लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं और इसके लिए कौन-कौन पात्र है...
यह भी पढ़ें: PM SVANidhi Yojana: पीएम स्वनिधि योजना के 6 साल पूरे, जानिए क्या है ये योजना और अप्लाई करते समय किन बातों का रखें ध्यान
अन्नपूर्णा योजना के लिए कौन कर सकता है अप्लाई?
25 से 60 उम्र की महिलाएं ही अन्नपूर्णा योजना के लिए अप्लाई कर सकती हैं. साथ ही जो महिलाएं सरकारी नौकरी कर रही हैं या फिर किसी सरकारी पेंशन का लाभ ले रही हैं, वे इस योजना की पात्र नहीं हैं. इसके अलावा जो महिलाएं इनकम टैक्स भरती हैं वो भी इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी.
कब तक कर सकते हैं अप्लाई?
अन्नपूर्णा योजना के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन आज यानी 1 जून से शुरू हो चुका है. साथ ही ये प्रोसेस आने वाले 90 दिनों तक ही चलेगा. इसके अलावा लाभार्थी अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन या निर्धारित ऑफलाइन केंद्रों के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं.
ONLINE REGISTRATION & FORM FILLING OF ANNAPURNA YOJNA BEGINS TODAY!
— Agnimitra Paul BJP (@paulagnimitra1) June 1, 2026
Empowering women begins with ensuring access, opportunity, and security.
The launch of the Annapurna Yojna Scheme for marks an important step towards strengthening the financial and social security of millions… pic.twitter.com/wJrLcfWWa3
एप्लिकेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
अन्नपूर्णा योजना के आवेदन लिए महिलाओं को आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे डॉक्यूमेंट साथ रखने होंगे.
पोर्टल पर कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
- अन्नपूर्णा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- वेबसाइट खुलने के बाद 'Apply Online' या 'New Registration' ऑप्शन पर क्लिक करें.
- इसके बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP के जरिए वेरिफाई करें.
- रजिस्ट्रेशन के बाद, आप अपनी पसंद की भाषा में आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें.
- डाउनलोड किए गए फॉर्म को ध्यान से मैनुअली भरें.
- भरे हुए फॉर्म को स्कैन करें और फिर पोर्टल पर अपलोड करें.
- फॉर्म के साथ-साथ जरूरी डॉक्यूमेंट्स को भी स्कैन करके ऑनलाइन अपलोड करना होगा.
- इसके बाद एप्लिकेशन प्रोसेस की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं