विज्ञापन

सिर्फ 49 रुपये में रिजर्व होगी कैब, एयरपोर्ट आने-जाने की परेशानी होगी कम; जानें कैसे उठाएं फायदा?

इंडिगो एयरलाइंस ने एयरपोर्ट यात्रियों के लिए सिर्फ ₹49 में एयरपोर्ट कैब रिजर्व करने की नई सर्विस शुरू की है. इसमें 100% कन्फर्म पिकअप और नो-सर्ज प्राइसिंग मिलेगी. जानिए पूरी डिटेल्स...

सिर्फ 49 रुपये में रिजर्व होगी कैब, एयरपोर्ट आने-जाने की परेशानी होगी कम; जानें कैसे उठाएं फायदा?
इंडिगो ने शुरू की नई सर्विस, अब सिर्फ ₹49 में बुक होगी एयरपोर्ट कैब. (सांकेतिक तस्वीर)
  • इंडिगो ने शुरू की Cabs with IndiGo सर्विस, अब यात्री सिर्फ 49 रुपये में कर सकेंगे एयरपोर्ट कैब रिजर्व.
  • कैब बुकिंग पर नहीं लगेगा कोई भी सर्ज प्राइस और पिक-अप समय तक मिलेगी मुफ्त कैंसिलेशन की सुविधा.
  • फ्लाइट लेट होने पर मिलेगा 30 मिनट का फ्री वेटिंग टाइम और हर बुकिंग पर मिलेंगे 5 BluChips पॉइंट्स.

New Delhi: अब एयरपोर्ट जाने या वहां से लौटने के समय कैब न मिलने, ज्यादा किराया लगने या आखिरी समय में राइड कैंसिल होने जैसी समस्यायों का सामना नहीं करना पड़ेगा. यात्रियों की समस्यायों के मद्देनजर, इंडिगो एयरलाइन्स ने ऐसी सुविधा शुरू की है, जिससे अब समय पर और बिना परेशानी के यात्रा की जाएगा. दरअसल, एयरलाइन्स ने यात्रियों के लिए नई सुविधा ‘Cabs with IndiGo' शुरू की है. कंपनी का दावा है कि इससे यात्रियों को घर से एयरपोर्ट और एयरपोर्ट से अंतिम गंतव्य तक आसानी से पहुंचाया जा सके.

इंडिगो के चीफ डिजिटल एंड इंफॉर्मेशन ऑफिसर नीतन चोपड़ा ने कहा कि कंपनी सिर्फ उड़ान सेवा तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि यात्रियों को यात्रा के हर चरण में बेहतर अनुभव देना चाहती है. इसी दिशा में ‘Cabs with IndiGo' एक नया कदम है, जिससे यात्रा और अधिक आसान और भरोसेमंद बनेगी.

यात्रियों के लिए क्या खास?

एयरलाइन्स के अनुसार, यात्री सिर्फ 49 रुपये देकर कैब रिजर्व कर सकेंगे. इसकी विशेषता यह है कि किराया पहले से तय होगा, इसलिए सर्ज प्राइसिंग (अचानक बढ़ा हुआ किराया) नहीं लगेगा. साथ ही पिक-अप समय तक मुफ्त कैंसिलेशन की सुविधा मिलेगी. इंडिगो का दावा है कि यात्रियों को तय समय पर 100% कैब की सुविधा मिलेगी. साथ ही अगर फ्लाइट किसी कारण लेट होती है तो ऐसी स्थितियों को ध्यान में रखते हुए 30 मिनट तक मुफ्त वेटिंग टाइम भी दिया जाएगा.

कैसे होगी बुकिंग?

एयरलाइन्स के मुताबिक, यात्री इंडिगो की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए इस सेवा का उपयोग कर सकते हैं. कंपनी का कहना है कि इससे यात्रियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर फ्लाइट, होटल और अब कैब बुकिंग की सुविधा मिलेगी.

लॉयल्टी प्रोग्राम की  सुविधा

कंपनी का कहना है कि यह सेवा इंडिगो के बलूचिप लॉयल्टी प्रोग्राम से भी जुड़ी हुई है. इसके तहत यात्री हर 100 रुपये के खर्च पर 5 BluChips पॉइंट्स कमा सकेंगे. इससे यात्रियों को भविष्य की यात्राओं में अतिरिक्त लाभ मिलेगा.'

ये भी पढ़ें:- एकनाथ शिंदे ने रात को ही लिख दी थी उद्धव खेमे में बगावत की पूरी स्क्रिप्ट, वीडियो कॉल में क्या हुआ

लेखक के बारे में
img
पल्लव मिश्रा
Correspondent
रेलवे, नागरिक उड्डयन और स्वास्थ्य मंत्रालय की अच्छी समझ रखने वाले पल्लव मिश्रा इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र रहें है. फिलहाल वह एनडीटीवी इंडिया के न... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IndiGo, Airport Taxi Service, Cab Booking Apps, Delhi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com