विज्ञापन

Delhi में आने वाली है Air Taxi, कितना होगा एक तरफ का किराया, एक बार में कितने लोग बैठ सकेंगे? यहां पढ़ लें पूरा प्लान

Air Taxi in Delhi-NCR: कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) ने दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला एयर टैक्सी कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव दिया है. अगर यह योजना लागू होती है तो लोग सड़कों के बजाय हवा में सफर कर सकेंगे.

Delhi में आने वाली है Air Taxi, कितना होगा एक तरफ का किराया, एक बार में कितने लोग बैठ सकेंगे? यहां पढ़ लें पूरा प्लान
कितना होगा Air Taxi का किराया?

Air Taxi in Delhi-NCR: दिल्ली की सड़कों पर बढ़ता ट्रैफिक आज सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है. ऑफिस टाइम में जाम की वजह से कुछ किलोमीटर की दूरी तय करने में भी घंटों लग जाते हैं. इस परेशानी से राहत दिलाने के लिए कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) ने दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला एयर टैक्सी कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव दिया है. अगर यह योजना लागू होती है तो लोग सड़कों के बजाय हवा में सफर कर सकेंगे.

Aadhaar में Date of Birth कैसे बदली जा सकती है? जानिए नए नियम, जरूरी दस्तावेज और पूरा प्रोसेस

मिनटों में तय होगा घंटों का सफर 

प्रस्ताव के अनुसार, गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 और साइबर हब से शुरू होकर यह एयर रूट दिल्ली एयरपोर्ट, कनॉट प्लेस, नोएडा सेक्टर-18 होते हुए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक जाएगा. इस पूरे कॉरिडोर की लंबाई करीब 65 से 75 किलोमीटर होगी. जहां कार से सेंट्रल दिल्ली से गुरुग्राम पहुंचने में 1 से 2 घंटे लग जाते हैं, वहीं एयर टैक्सी से यह दूरी 12 मिनट से भी कम समय में तय की जा सकेगी. इसी तरह कनॉट प्लेस से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक का सफर 18 से 20 मिनट में पूरा हो सकता है.

क्या है Air Taxi?

एयर टैक्सी एक छोटा, हल्का और इलेक्ट्रिक विमान होता है, जो वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग कर सकता है. यानी इसे रनवे की जरूरत नहीं होती. यह सीधे ऊपर उड़ता है और सीधे नीचे उतरता है. इसमें एक बारे में 2 से 6 यात्री बैठ सकते हैं. यह बैटरी से चलता है, इसलिए इससे धुआं या प्रदूषण नहीं होता और शोर भी कम होता है.

शहर में इसके लिए खास लैंडिंग पॉइंट बनाए जाएंगे, जिन्हें वर्टीपोर्ट कहा जाता है. ये वर्टीपोर्ट बड़ी इमारतों की छतों पर बनाए जा सकते हैं, जैसे अस्पताल, मॉल, होटल या ऑफिस बिल्डिंग. इससे अलग से जमीन खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

कितना होगा Air Taxi का किराया?

किराए की बात करें तो शुरुआती अनुमान के मुताबिक, दिल्ली से गुरुग्राम के बीच एक तरफ का किराया लगभग 2000 से 3000 रुपये हो सकता है. हालांकि, समय के साथ टेक्नोलॉजी सस्ती होने पर किराया कम भी हो सकता है.

हो सकती हैं ये परेशानी

हालांकि, इस योजना के सामने कई चुनौतियां भी हैं. दिल्ली में सुरक्षा नियम सख्त हैं और कई इलाके नो-फ्लाइ जोन में आते हैं. इसके अलावा मौसम, खासकर कोहरा, उड़ान को प्रभावित कर सकता है. फिर भी अगर यह मॉडल सफल होता है तो भविष्य में यह सेवा आम लोगों के लिए भी बड़ी सुविधा बन सकती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com