Aadhar Card Update: आधार कार्ड आज के समय में एक जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है. हालांकि यह नागरिकता का प्रमाण नहीं है, लेकिन सरकारी से लेकर कई तरह के जरूरी कामों के लिए यह अनिवार्य होता है. स्कूल में एडमिशन से लेकर बैंक अकाउंट खोलने तक, हर जगह आधार की जरूरत होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बच्चों के आधार कार्ड को 5 साल और 15 साल की उम्र पर अपडेट कराना अनिवार्य है?
अगर यह अपडेट नहीं किया जाता, तो उसके आगे की में पढ़ाई,से लेकर किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम और अन्य कामों में दिक्कत हो सकती है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
5 साल और 15 साल पर क्यों जरूरी है आधार अपडेट?
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के नियमों के मुताबिक, बच्चों के आधार कार्ड में दो बार बायोमेट्रिक अपडेट जरूरी होता है. पहली बार 5 साल की उम्र पर और दूसरी बार 15 साल की उम्र पर. इस प्रक्रिया को मैंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) कहा जाता है. इसमें बच्चे के फोटो, उंगलियों के निशान (फिंगरप्रिंट) और आंखों की स्कैनिंग (आईरिस) को दोबारा रिकॉर्ड किया जाता है.
UIDAI ने हाल में एक पोस्ट में बताया कि बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट करवाना बेहद जरूरी है. अगर यह अपडेट नहीं किया जाता, तो आगे चलकर किसी भी तरह की पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन में दिक्कत आ सकती है. इसलिए समय रहते 5 साल और 15 साल की उम्र पर आधार अपडेट जरूर कराएं और किसी भी परेशानी से बचें.
छोटे बच्चों का आधार कैसे बनता है?
5 साल से कम उम्र के बच्चों के आधार कार्ड में बायोमेट्रिक्स नहीं लिया जाता. उनका आधार माता-पिता के डॉक्युमेंट्स के आधार पर बनाया जाता है. इसे बाल आधार (Baal Aadhaar) कहा जाता है.लेकिन जैसे ही बच्चा 5 साल का होता है, उसका फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन जोड़ना जरूरी होता है. यह प्रोसेस बिल्कुल फ्री है और इसे नजदीकी आधार सेंटर पर जाकर करवा सकते हैं.
15 साल की उम्र पर दोबारा अपडेट क्यों जरूरी है?
बच्चों के शरीर के साथ-साथ उनके बायोमेट्रिक्स भी बदलते रहते हैं. इसलिए 15 साल की उम्र में फिर से बायोमेट्रिक अपडेट करवाना जरूरी होता है. इस अपडेट में भी बच्चे के फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन और नई फोटो जोड़ी जाती है, जिससे आधार कार्ड भविष्य में भी वैलिड बना रहे.
बच्चे का आधार अपडेट नहीं किए तो क्या होगा?
अगर आप समय पर अपने बच्चे का आधार अपडेट नहीं कराते हैं, तो भविष्य में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जैसे:
- स्कूल और कॉलेज में एडमिशन में दिक्कत हो सकती है.
- प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन करने में परेशानी आ सकती है.
- सरकारी योजनाओं का लाभ पाने से वंचित रहना पड़ सकता है.
- बैंक अकाउंट खुलवाने में दिक्कत आ सकती है.
क्या बच्चे का आधार अपडेट करने के लिए कोई फीस लगेगी?
अगर बच्चे का आधार अपडेट 5 से 7 साल या 15 से 17 साल की उम्र में किया जाता है और यह पहली बार बायोमेट्रिक अपडेट हो रहा है, तो इसके लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा. UIDAI यह सर्विस बिल्कुल मुफ्त में उपलब्ध कराता है, ताकि सभी लोग आसानी से अपने बच्चों के आधार को अपडेट करा सकें. लेकिन अगर बाद में किसी गलती को सुधारने के लिए अपडेट कराना है, तो मामूली चार्ज देना पड़ सकता है.
बच्चों का आधार अपडेट कहां करवाएं?
अगर आपके बच्चे का बायोमेट्रिक अपडेट नहीं हुआ है, तो इसे जल्द से जल्द करवाना जरूरी है. यह अपडेट नजदीकी आधार एनरोलमेंट सेंटर पर जाकर कराया जा सकता है.इस तरह के आधार अपडेट करवाने के लिए कोई ऑनलाइन प्रक्रिया नहीं है, इसलिए आपको सेंटर पर ही जाना होगा. आप अपने आधार सेंटर का पता आप UIDAI की वेबसाइट या भुवन आधार पोर्टल से जान सकते हैं.
आधार अपडेट सेंटर पूरे भारत में बैंकों, डाकघरों, सरकारी दफ्तरों और कुछ अन्य अधिकृत स्थानों पर मौजूद हैं. आप अपने नजदीकी आधार सेंटर का पता दो तरीकों से लगा सकते हैं: सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट पर जाएं.‘Locate Enrollment Center' ऑप्शन पर क्लिक करें.अपना राज्य, जिला और पिनकोड डालें. इसके बाद आपको नजदीकी आधार सेंटर की पूरी जानकारी मिल जाएगी.
वहीं,UIDAI ने ‘भुवन आधार पोर्टल' के जरिए भी सेंटर ढूंढने की सुविधा दी है.इस पोर्टल पर जाकर आप अपने क्षेत्र का नक्शा देखकर नजदीकी आधार सेंटर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
आधार अपडेट कैसे कराएं ?
बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- बच्चे का पुराना आधार कार्ड और माता-पिता का आधार कार्ड (पहचान के लिए) और जरूरी दस्तावेज साथ लेकर नजदीकी आधार सेंटर पर जाएं.
- यहां बायोमेट्रिक प्रक्रिया यानी बच्चे के फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन और नई फोटो ली जाएगी.
- आधार अपडेट के लिए एक छोटा फॉर्म भरना होगा, जिसमें बच्चे की मौजूदा जानकारी दी जाएगी.
- इस फॉर्म को भरें और सभी जानकारी को वेरिफाई करें.
- आधार अपडेट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको एक रसीद (Acknowledgment Slip) दी जाएगी, जिससे आप बाद में अपने आधार अपडेट का स्टेटस चेक कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Aadhaar Card Download: फ्री में डिजिटल आधार कार्ड डाउनलोड कैसे करें? ये है सबसे आसान तरीका
PAN-Aadhaar Link: पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं होने पर अटक सकते हैं ये जरूरी काम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं