Aadhaar-Ration Card Linking: राशन कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है.सरकार ने जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन लेने वाले लाभार्थियों के लिए राशन कार्ड को आधार से लिंक (Aadhaar-Ration Card Link) करने के लिए समय सीमा तीन महीने बढ़ा दी है. केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की एक अधिसूचना में कहा गया है कि अब 30 सितंबर 2024 तक उपभोक्ता राशन कार्ड को आधार से लिंक करा सकेंगे.
इसके पहले लिए 30 जून 2024 तक राशन कार्ड को आधार से लिंक करने का समय दिया गया था. हालांकि इसकी समयसीमा अब तक कई बार आगे बढ़ाई गई है.
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
Ration Card को Aadhaar से जोड़ना अनिवार्य
बता दें कि राशन कार्ड को आधार से जोड़ना अनिवार्य हो गया है. सरकार ने फरवरी 2017 में पीडीएस के तहत लाभ लेने के लिए राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक (Link Ration Card With Aadhaar) करना अनिवार्य किया था. ऐसा न करने पर आपको सब्सिडी वाले खाद्य पदार्थ, रियायती गैस सिलेंडर जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा. कुछ राज्यों में राशन कार्ड रद्द भी किए जा सकते हैं.
आधार कार्ड नहीं है तो क्या करें?
जानकारी के अनुसार, तय समय में या तो राशन कार्ड को आधार से लिंक (Link Aadhaar with Ration Cards) करना होगा या जिन लाभार्थियों के पास आधार नहीं है उन्हें इसके लिए आवेदन कर उसका प्रमाण जमा कराना होगा.हालांकि, ज्यादातर पीडीएस उपभोक्ता अपने राशन कार्ड को पहले ही आधार से लिंक करवा चुके हैं.
करीब 99.8% राशन कार्ड-आधार से लिंक
इस तरह जल्द राशन कार्ड को आधार कार्ड से करें लिंक
अगर आपने राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है तो जल्द से जल्द ये काम करा लें. आप ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से राशन कार्ड को आधार से लिंक (Aadhaar Ration Card Link Online) कर सकते हैं. यहां हम आपको एक आसान तरीका बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप राशन कार्ड को आधार से जोड़ सकते हैं. तो चलिए जानते हैं...
Easy Steps To Link Ration Card With Aadhar Card:
- अपने राज्य की सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- हर राज्य का अपना अलग पोर्टल हो सकता है. आप इसे गूगल सर्च कर लें.
- राशन कार्ड को आधार से जोड़ने का ऑप्शन चुनें.
- यहां अपना राशन कार्ड नंबर, आधार कार्ड नंबर और अपना रिजस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें.
- अब सबमिट बटन पर क्लिक करें.आपको एक ओटीपी मिलेगा जिसे दर्ज करें.
- वेरिफिकेशन के बाद आपका राशन कार्ड आधार से जुड़ जाएगा.
- आपको SMS के जरिये इसकी जानकारी मिल जाएगी.
- इसके लिए आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं