विज्ञापन

2026 में Airtel के 5 बेस्ट प्रीपेड प्लान्स, यहां जान लें किसमें मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Airtel Recharge Plan: यहां हम आपको Airtel के 5 बेस्ट प्रीपेड प्लान्स के बारे में बता रहे हैं, ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही प्लान चुन सकें.

2026 में Airtel के 5 बेस्ट प्रीपेड प्लान्स, यहां जान लें किसमें मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
Airtel Recharge Plans: जान लें किसमें मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Airtel Recharge Plan: अगर आप Airtel यूजर हैं और 2026 में अपने लिए बेस्ट प्रीपेड प्लान ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके बहुत काम आने वाला है. अक्सर इतने सारे रिचार्ज ऑप्शन देखकर कन्फ्यूजन हो जाती है कि कौन-सा प्लान सबसे ज्यादा फायदेमंद है. इसलिए यहां हम आपको Airtel के 5 बेस्ट प्रीपेड प्लान्स के बारे में बता रहे हैं, ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही प्लान चुन सकें.

Paytm से बैंक का IFSC कोड कैसे पता करें? यहां जान लें सबसे आसान तरीका

Airtel 379 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

यह प्लान उन यूजर्स के लिए बढ़िया है जो रोजाना ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं. इसमें आपको 1 महीने की वैलिडिटी, अनलिमिटेड 5G डेटा + 2GB प्रतिदिन और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं. इसके साथ ही Apple Music, Adobe Express Premium और Google One जैसे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं. कम कीमत में यह एक वैल्यू-फॉर-मनी प्लान है.

Airtel 649 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

इस प्लान की 56 दिनों की वैलिडिटी है. इसमें अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल्स, साथ में 100 SMS रोज मिलते हैं. एक्स्ट्रा फायदे के तौर पर Adobe Express Premium और Airtel Spam Warning फीचर दिया जाता है, जो फालतू कॉल्स और मैसेज से बचाता है.

Airtel 799 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

अगर आप लंबी वैलिडिटी चाहते हैं, तो यह प्लान अच्छा ऑप्शन है. इसमें 77 दिनों की वैलिडिटी, 1.15GB डेटा प्रतिदिन, 100 SMS रोज और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है. साथ ही Adobe Express Premium, Spam Warning और 30 दिन का फ्री Hello Tunes भी मिलता है.

Airtel 838 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

यह प्लान OTT और हाई डेटा यूजर्स के लिए बेस्ट है. इसमें 56 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड 5G + 3GB प्रतिदिन,100 SMS/दिन और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है. इसके अलावा Amazon Prime, SonyLIV, Adobe Express Premium जैसे शानदार बेनिफिट्स भी शामिल हैं.

Airtel 979 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

यह एक लॉन्ग-टर्म और ऑल-राउंडर प्लान है. इसमें 84 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड 5G + 2GB प्रतिदिन, 100 SMS रोज और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है. साथ में SonyLIV सब्सक्रिप्शन, Adobe Express Premium और 30 दिन का Hello Tunes भी दिया जाता है.

ऐसे में अगर आप कम कीमत में ज्यादा डेटा चाहते हैं तो 379 रुपये वाला प्लान अच्छा है, वहीं, OTT और एंटरटेनमेंट के लिए 838 रुपये या 979 रुपये वाले प्लान ज्यादा फायदेमंद हो सकते हैं. आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से इनमें से कोई भी Airtel का बेस्ट प्रीपेड प्लान चुन सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com