विज्ञापन

बारिश में रोड ट्रिप पर निकलने से पहले गाड़ी में जरूर चेक करें ये 5 चीजें, वरना बीच रास्ते में फंस सकती है जान

मानसून की बारिश के साथ सड़कें फिसलन भरी हो जाती हैं, विजिबिलिटी कम होती है और ब्रेकिंग दूरी भी बढ़ जाती है. ऐसी स्थिति में गाड़ी चलाना काफी मुश्किल भरा हो सकता है. बारिश में ट्रिप पर निकलने से पहले कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है.

बारिश में रोड ट्रिप पर निकलने से पहले गाड़ी में जरूर चेक करें ये 5 चीजें, वरना बीच रास्ते में फंस सकती है जान
बारिश में गाड़ी से ट्रिप पर निकलने से पहले करें ये काम
file photo

बारिश का मौसम आ गया है. बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है. कई लोगों को बारिश में ट्रिप पर जाना बहुत पसंद होता है, लेकिन बारिश के मौसम में किसी भी ट्रिप पर जाने से पहले गाड़ी की कुछ चीजों को ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है. मानसून की बारिश के साथ सड़कें फिसलन भरी हो जाती हैं, विजिबिलिटी कम होती है और ब्रेकिंग दूरी भी बढ़ जाती है. ऐसी स्थिति में गाड़ी चलाना काफी मुश्किल भरा हो सकता है. झमाझम बारिश में रोड ट्रिप पर निकलने से पहले आपको गाड़ी के टायर, ब्रेक और बैटरी समेत कुछ चीजों को जरूर चेक कर लेना चाहिए. इन हिस्सों में खराबी होने पर भारी बारिश और फिसलन भरी सड़कों पर बड़ा हादसा हो सकता है या आप बीच रास्ते में फंस सकते हैं.

टायर

बारिश के मौसम में टायर जरूर चेक करने चाहिए. टायरों की ग्रिप अच्छी होनी चाहिए और उनमें सही हवा का दबाव होना चाहिए. घिसे हुए टायर गीली सड़क पर फिसल सकते हैं. टायर के ट्रेड की गहराई कम से कम 1.6 मिमी होनी चाहिए, लेकिन मानसून में 3-4 मिमी या ज्यादा बेहतर है.

ब्रेक

बारिश में गाड़ी रोकने की दूरी बढ़ जाती है. सफर पर निकलने से पहले ब्रेक पैड और ब्रेक ऑयल लेवल की जांच किसी मैकेनिक से जरूर करवा लें. बारिश में गाड़ी का ब्रेक सिस्टम अच्छा होना चाहिए. अगर ब्रेक लगाते समय आवाज आती है या गाड़ी एक तरफ झुकती है तो तुरंत चेक करवाएं. पानी या फिसलन होने के चलते ब्रेक सही से लग नहीं पाते.

वाइपर ब्लेड

भारी बारिश में साफ दिखाई देना सबसे जरूरी है. अगर वाइपर शीशे पर लकीरें छोड़ते हैं या आवाज करते हैं, तो उन्हें तुरंत बदल दें. क्योंकि, बारिश में साफ दिखना चाहिए, ऐसी स्थिति में गाड़ी चलाने में ड्राइवर को दिक्कत होती है. आज ही वाइपर ब्लेड चेक करें. अच्छी क्वालिटी के सिलिकॉन ब्लेड चुनें जो लंबे समय तक टिकते हैं.

लाइट्स और इंडिकेटर

कम रोशनी और भारी बारिश के दौरान हेडलाइट्स, टेललाइट्स और इंडिकेटर्स ही आपकी गाड़ी की मौजूदगी बताते हैं. सभी लाइटों को चालू करके अच्छी तरह से साफ कर लें. अगर, कोई लाइट कम या फिर सही से काम नहीं कर रही है, तो इसे तुरंत बदलवा लें.

बैटरी और इलेक्ट्रिक सिस्टम

बारिश के मौसम में नमी और पानी के संपर्क में आने से बैटरी और इलेक्ट्रिकल सिस्टम खराब हो सकता है. आज ही बैटरी टर्मिनल्स साफ करवाएं, पानी का लेवल चेक करें और बैटरी की कंडीशन चेक करें.

यह भी  पढ़ें:- 92 किलो से 60 किलो, गुरुग्राम की इस महिला ने बताया 5 चीजें छोड़कर 32 किलो वजन कैसे घटाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monsoon, Road Trip
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com