विज्ञापन
This Article is From Dec 29, 2020

J&K: पटनीटॉप की खूबसूरत वादियों में बर्फबारी का मज़ा लेते सैलानी, देखें तस्वीरें

पटनीटाप में हुए हिमपात से यहां पर नए साल का जश्न मनाने के लिए पहुंचने वालों की संख्या में भी भारी बढ़ोतरी होने की संभावना है.

J&K: पटनीटॉप की खूबसूरत वादियों में बर्फबारी का मज़ा लेते सैलानी, देखें तस्वीरें
J&K: पटनीटॉप की खूबसूरत वादियों बर्फबारी का मज़ा लेते सैलानी, देखें तस्वीरें
उधमपुर:

कश्मीर में पटनीटॉप, बटोटे और कई अन्य इलाके भीषण बर्फबारी की चपेट में हैं. वहां सड़कों पर बर्फ की मोटी परत जम चुकी है. तमाम इलाके सफेद चादर से ढके हुए हैं. ऐसे में कड़ाके की ठंड के चलते बाजारों में सन्नाटा पसरा है. वहां के लोगों को इस बर्फबारी के दौर से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, पर्यटकों के लिए ये उत्साह का मौका है. पटनीटॉप, नत्थाटॉप, चिनैनी, सुद्धमहादेव, मानतलाई, लाटी व अन्य स्थानों पर फिर से बर्फबारी हुई है, जिससे क्षेत्र में बर्फीली हवाओं के चलने का दौर दिनभर जारी रहा और पूरी वादियां सफेद चादर में लिपटी नजर आ रही हैं. पर्यटक इस बर्फबारी से काफी खुश हैं.

हालांकि, चिनैनी से पटनीटाप की और जा रहे कई सैलानियों को कुद से आगे जाने की इजाजत नही मिली और उन्होनें कुद में ही गिरी करीब नौ इंच बर्फ पर खूब मौज मस्ती की. सोमवार को भी दिनभर मौसम बिगड़ा रहा और कई स्थानों पर बारिश व बर्फबारी जारी रही. गौरतलब है कि चिनैनी में पिछले बर्ष भी हिमपात हुआ था, लेकिन इतना नहीं. इस बार दिसंबर के आखिरी सप्ताह में हुए हिमपात से पूरा क्षेत्र सफेद चादर में लिपट गया है. पटनीटाप में हुए हिमपात से जहां पर नए साल का जश्न मनाने के लिए पहुंचने वालों की संख्या में भी भारी बढ़ोतरी होने की संभावना है.

शिमला और वैष्णो देवी में हुई मौसम की पहली बर्फबारी, देखें VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu And Kashmir, Patnitop, Patnitop Snowfall
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com