- पोलैंड की इगा स्वियाटेक ने शनिवार को विंबलडन 2025 महिला एकल फाइनल में यूएसए की अमांडा अनिसिमोवा पर 6-0, 6-0 से शानदार जीत हासिल कर इतिहास रच दिया.
- 1911 के बाद ये पहला मौक़ा है जब किसी खिलाड़ी ने बिना कोई गेम गंवाए खिताब अपने नाम कर लिया. इगा ने 57 मिनट में यह मैच जीता है.
- यह स्विएटेक का छठा ग्रैंड स्लैम और पहला विंबलडन है. 8 साल में लगातार 8वीं बार विंबलडन का नयी महिला चैंपियन खिलाड़ी मिली है.
Iga Swiatek vs Amanda Anisimova, Wimbledon 2025 Women's Singles Final: पोलैंड की इगा स्वियातेक ने शनिवार को विंबलडन 2025 महिला एकल फाइनल में यूएसए की अमांडा अनिसिमोवा पर 6-0, 6-0 से शानदार जीत हासिल कर इतिहास रच दिया. यह ओपन एरा में विंबलडन में बिना कोई गेम गंवाए खिताब अपने नाम करने में सफल हुई हैं.
इतिहास में नजर डालें तो महिला एकल का केवल एक ही फाइनल स्कोर 6-0, 6-0 रहा है, तब 1911 में डोरोथिया लैंबर्ट चेम्बर्स ने डोरा बूथबी को हराया था. यह स्वियातेक का छठा ग्रैंड स्लैम और पहला विंबलडन है. 23 वर्षीय अनिसिमोवा, जिन्होंने सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर 1 आर्यना सबालेंका को हराया था, अपने करियर के पहले ग्रैंड स्लैम फाइनल में हैरान रह गईं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बीते 8 साल में लगातार 8वीं बार विंबलडन का नयी महिला चैंपियन खिलाड़ी मिली है. इगा ने इसे विंबलडन के इतिहास का शायद सबसे एकतरफा मैच बनाते हुए सिर्फ 57 मिनट में बिना कोई गेम गंवाए ख़िताब अपने नाम कर लिया. पिछले साल इगा ने ग्रास कोर्ट के ग्रैंड स्लैम के फाइनल तक सफर किया था. 24 साल की वर्ल्ड नंबर 4 इगा चार फ्रेंच ओपन और एक यूएस ओपन के साथ अब एक विंबलडन चैंपियन भी बन गई हैं.
पहले ग्रैंड स्लैम ख़िताब से चूक गईं अमांडा
वर्ल्ड नंबर 12 अमेरिका की अमांडाअनीसिमोवा अपने पहले ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहला ग्रैंड स्लैम खिताब नहीं कर पाईं. पिछले साल अमांडा इस टूर्नामेंट में क्वालिफाई तक नहीं कर पाई थीं. अमांडा 6 साल पहले फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल तक ही पहुंच पाईं थीं जो ग्रैंड स्लैम में उनका बेहतरीन प्रदर्शन रहा था.
बड़ी बात ये है कि अमांडा मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रही थीं और अच्छी जद्दोजहद के बाद उन्होंने प्रोफेशनल टेनिस में वापसी की. वैसे कई एक्सपर्ट्स उन्हें फाइनल में खिताब का मज़बूत दावेदार मान रहे थे. ये उनका पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल मैच था.
- साल नई विंबलडन चैंपिय देश
- 2017 गैब्रिन मुगुरुज़ा स्पेन
- 2018 एंजेलिक कर्बर जर्मनी
- 2019 सिमोना हालेप रोमानियां
- 2020 कोविड का साल, टूर्नामेंट नहीं _
- 2021 एश्ले बार्टि ऑस्ट्रेलिया
- 2022 एलेना रिबाकिना कज़ाकिस्तान
- 2023 मरकेटा वोन्द्रोउसेवा चेक गणराज्य
- 2024 बारबोरा क्रेचिकोना चेक गणराज्य
- 2025 इगा श्वाइंटेक पोलैंड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं