विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2020

कोरोनावायरस का कहर: विंबलडन को किया गया रद्द, दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार हुआ ऐसा

कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते खतरे को देखते हुए टेनिस की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित प्रतोयोगिता विंबलडन (Wimbledon) को एक साल के लिए टाल दिया गया है

कोरोनावायरस का कहर: विंबलडन को किया गया रद्द, दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार हुआ ऐसा
कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए विंबलडन 2020 एक साल के लिए टला
  • कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए विंबलडन को रद्द किया गया
  • विंबलडन का आयोजन 29 जून से होना था
  • विंबलडन का आयोजन अब अगले साल होगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते खतरे को देखते हुए टेनिस की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित प्रतोयोगिता विंबलडन (Wimbledon) को एक साल के लिए टाल दिया गया है. दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब विंबलडन को रद्द किया गया है. अब इसका आयोजन साल 2021 में 28 जून से लेकर 11 जुलाई के बीच किया जाएगा. विंबलडन टूर्नामेंट से पहले फ्रेंच ओपन को पहले ही आगे खिसका दिया गया है. बता दें कि इस साल  विंबलडन का आयोजन 29 जून से होना था लेकिन जिस तरह से पूरी दुनिया में कोरोना का कहर पैर पसार रहा है उसे देखते हुए आयोजकों ने इसे एक साल के लिए टाल दिया है. ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस एंड क्रोकेट क्लब की ओर से कहा गया कि, विंबलडन के रद्द होने से यकीनन सभी को निराशा होगी लेकिन कोरोना के खतरे को भांपते हुए इस फैसले को लिया गया है. आयोजकों के अनुसार मौजूदा समय में जो हालात उत्पनन हुए हैं उसे देखकर टूर्नामेंट कराना संभव नहीं है.

विंबलडन के रद्द होने से पहले टोक्यो ओलंपिंक को भी एक साल के लिए टाल दिया गया है. विंबलडन के रद्द होने का मतलब यह है कि चैंपियन रोजर फेडरर, सेरेना विलियम्स और वीनस विलियम्स ऑल इंग्लैंड क्लब में अपना आखिरी मैच खेल चुके हैं. साल 2021 में दोनों दिग्गज 40 साल के हो जाएंगे तो वहीं वीनस विलियम्स 41 साल की हो जाएंगी. बता दें कि सेरेना विलियम्स ने अबतक अपने करियरमें 23 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने में सफल रही हैं. गौरतलब है कि पूरी दुनिया कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 8 लाख से पार कर चुकी है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com