बॉलीवुड और टीवी के कई सितारे अक्सर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से छाए रहते हैं. सितारों की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती रहती हैं. इन दिनों टीवी की मशहूर अभिनेत्री सुरभि ज्योति का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें उनके साथ हैरान कर देने वाला हादसा होता दिखाई दे रहा है. फैंस वीडियो को देखकर चिंता भी जाहिर कर रहे हैं. सुरभि ज्योति को टीवी की नागिन भी कहा जाता है.
सुरभि ज्योति सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं. वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर अपनी खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. सुरभि ज्योति के फैंस उनकी वीडियो को भी खूब पसंद करते रहते हैं. उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फनी वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह अपने सोफे से गिरती हुई दिखाई दे रही हैं.
-
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026
सुरभि ज्योति के वीडियो में पीछे से रोने की आवाज आ रही है. वह रोते हुए सोफे पर लेटने की कोशिश करती हैं, लेकिन वह गलती से सोफे की दूसरी तरफ जाकर गिर जाती हैं. सुरभि ज्योति ने अपने इस फनी वीडियो को शेयर करते हुए खास कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा, 'मेरे साथ बहुत बार होता है.' सोशल मीडिया पर सुरभि ज्योति का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
अभिनेत्री के फैंस वीडियो को पसंद कर रहे हैं और कमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ फैंस ने कमेंट कर सुरभि ज्योति से पूछा है कि उन्हें कही चोट तो नहीं लगी. एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट में लिखा, 'प्लीज ऐसा कोई काम मत कीजिए जिससे आपको चोट लगे.' दूसरे ने लिखा, 'थोड़ा धीरे गिरना था न, चोट लग जाती.' इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट किए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं