विज्ञापन

इच्छाधारी नागिन बनकर लौटेगी स्त्री, क्या सोचा था बंद हो गई फिल्म? श्रद्धा कपूर की फिल्म को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा अपडेट

श्रद्धा कपूर ने साल 2020 में ट्वीट कर ये खबर शेयर की थी वे बड़े पर्दे पर नागिन बनने वाली हैं. श्रद्धा का कहना था कि वे श्रीदेवी की नगीना और निगाहें जैसी फिल्में देखते हुए बड़ी हुई हैं और हमेशा से इस तरह का किरदार निभाने की चाहत रखती थीं.

इच्छाधारी नागिन बनकर लौटेगी स्त्री, क्या सोचा था बंद हो गई फिल्म? श्रद्धा कपूर की फिल्म को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा अपडेट
श्रद्धा कपूर की 'नागिन' नहीं हुई बंद
Social Media
नई दिल्ली:

श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म स्त्री और स्त्री-2 से हॉरर कॉमेडी की दुनिया में खलबली मचा चुकी हैं. इस बीच उनकी फिल्म नागिन की भी चर्चा गर्म थी लेकिन जब काफी समय तक कोई सुगबुगाहट नहीं हुई तो फैन्स को यही लगने लगा कि ये फिल्म बंद हो गई है. 6 साल पहले अनाउंस हुई इस फिल्म को लेकर एक अच्छा खासा बज बना हुआ था और अब इसे लेकर जो लेटेस्ट अपडेट आई उसने फैन्स की एक्साइटमेंट खासी बढ़ा दी है.

डिब्बा बंद नहीं हुई नागिन

श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म के मेकर्स ने साफ कर दिया है कि फिल्म बंद नहीं हुई है. इस पर अभी काम चल रहा है. फिल्म की लीड कास्ट के तौर पर श्रद्धा कपूर का नाम भी फाइनल है वह फिल्म में इच्छाधारी नागिन का रोल करने वाली हैं. फिल्म की शूटिंग अभी शुरू नहीं हो पाई है. लेकिन जल्द ही सभी चीजें ट्रैक पर होंगी.

बता दें कि फिल्म के बारे में कोई नई अपडेट ना आने पर ये कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म बंद हो गई है. लेकिन मेकर्स के बयान ने फिल्म को लेकर उम्मीद की किरण जगा दी है. उनका कहना है कि वे फिल्म को शुरू करने की प्रोसेस के काफी नजदीक पहुंच गए हैं. फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है और इसकी शूटिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी.

बता दें कि श्रद्धा कपूर ने साल 2020 में ट्वीट कर ये खबर शेयर की थी वे बड़े पर्दे पर नागिन बनने वाली हैं. श्रद्धा का कहना था कि वे श्रीदेवी की नगीना और निगाहें जैसी फिल्में देखते हुए बड़ी हुई हैं और हमेशा से इस तरह का किरदार निभाने की चाहत रखती थीं. श्रद्धा के अलावा कार्तिक आर्यन भी नाग वर्ल्ड में एंट्री ले रहे हैं. वे नागजिला नाम की फिल्म में कुछ अलग तरह का किरदार निभाते नजर आएंगे.  

यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय की लाडली आराध्या में कूट-कूट कर भरे हैं बच्चन परिवार के संस्कार, एयरपोर्ट पर किया कुछ ऐसा कि फैन्स को याद आ गए बिग बी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shraddha Kapoor, Naagin, Stree, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com