विज्ञापन

बिहार की शादियों में खूब सुनाई देता है 37 साल पुराना गाना, शारदा सिन्हा की आवाज में 2026 में भी सुपरहिट 'सांवर सांवर सूरतिया तोहार दूल्हा'

37 साल पुराना एक गाना है जो बिहार की शादियों में खूब सुनाई देता है. भोजपुरी विवाह गीत 'सांवर सांवर सूरतिया तोहार दुल्हा' को शारदा सिन्हा ने गाया था. 1989 का ये गाना 2026 में होने वाली शादियों में भी सुपरहिट है.

बिहार की शादियों में खूब सुनाई देता है 37 साल पुराना गाना, शारदा सिन्हा की आवाज में 2026 में भी सुपरहिट 'सांवर सांवर सूरतिया तोहार दूल्हा'
37 साल पुराना गाना जिसके बिना अधूरी है बिहार की शादियां, शारदा सिन्हा की आवाज में अमर
youtube
नई दिल्ली:

शादी ब्याह में बजने वाले गाने कुछ खास ही होते हैं. ये समय की सीमा से परे होते हैं और ये मूड को कुछ ही पल में एकदम हल्का हम यहां एक ऐसे ही गाने का जिक्र करने जा रहे हैं जिसके बिना बिहार की शादियां अधूरी हैं. इस गाने को 37 साल हो चुके हैं लेकिन 2026 में भी इस गाने की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है. हर शादी में इसकी धमक को सुना ही जा सकता है. 1989 में आए इस गाने के बोल हैं 'सांवर सांवर सूरतिया तोहरा दूल्हा.' इस गाने को 'बिहार कोकिला' कही जाने वाली शारदा सिन्हा ने गाया है और उनकी आवाज में अमर है. आइए जानते हैं इस गाने से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें. 

दुलहिन अल्बम का गाना है 'सांवर सांवर सूरतिया तोहरा दूल्हा'

फेमस भोजपुरी शादी लोक गीत 'सांवर सांवर सूरतिया तोहरा दूल्हा' ने 1989 की अपनी अल्बम दुलहिन में गाया था. इसके बोल भारत सिंह भारती और विष्णु प्रसाद सिन्हा ने लिखे थे और इसकी म्यूजिक वेद सेठी ने कम्पोज किया था. इस गाने में बारात के बारे में बताया गया है. ऐसी बारात में हाथी, घोड़ा, ऊंट और पालकी सब शामिल हैं. 

शारदा सिन्हा के वेडिंग सॉन्ग के बोल पर एक नजर डालिए...
तोहार दुल्हा हो, तोहार दूल्हा
सांवर सांवर सूरतिया तोहार दूल्हा,
सांवर सांवर.
गोरे गोरे लखन, रंगदार दूल्हा,
हो तोहार दुल्हा,हो तोहार दूल्हा,
सांवर सांवर.

केहु हाथी चढल केहु घोड़ा चढल,
केहु ऊंट पर सवार बराती चलल
केहु हाथी.
धुन पालकी चढल हां, सुकुमार दूल्हा,
तोहार दूल्हा हो,
सांवर सांवर सूरतिया तोहार दूल्हा,
तोहार दूल्हा.

बिहार कोकिला शारदा सिन्हा

शारदा सिन्हा को भोजपुरी और मैथिली गीत गाने के लिए पहचाना जाता है. उनकी खासियत विवाह गीत और छट गीत रहे हैं, जिन्हें खूब सुना जाता है. त्योहार और शादी उनके गानों के बिना अधूरी है. उन्होंने तीन फिल्मों में गाने भी गाए हैं. इसमें 1994 की हम आपके हैं कौन का बाबुल, 2012 की गैंग्स ऑफ वासेपुर 2 का तार बिजली और 2014 की फिल्म चारफुटिया छोकरे का कौन सी नगरिया शामिल हैं. शारदा सिन्हा का 5 नवंबर 2024 को 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sharda Sinha, Entertainment, Hindi News, Sharda Sinha Bhojpuri Songs, Bhojpuri Cinema
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com