विज्ञापन

19 साल का करियर, नागिन बन हासिल की पॉपुलैरिटी, देखें मौनी रौय का 4BHK वाला घर

मौनी रॉय आज यानी 28 सितंबर को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं, जिसके चलते हम आपको उनके खूबसूरत  4BHK घर की झलक दिखाने वाले हैं. 

19 साल का करियर, नागिन बन हासिल की पॉपुलैरिटी, देखें मौनी रौय का 4BHK वाला घर
19 साल के करियर में टीवी और बॉलीवुड में बनाई पहचान, मौनी रौय का 4BHK वाला घर
नई दिल्ली:

टीवी और अब बॉलीवुड की दुनिया में धमाल मचा रही अभिनेत्री मौनी रॉय को यूं तो कई रोल्स के लिए जाना जाता है. जहां उन्होंने करियर की शुरुआत में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में कृष्णा तुलसी का किरदार निभाया, तो 'देवों के देव... महादेव' में सती बनकर लोगों के बीच पहचान बनाई, लेकिन असली लोकप्रियता उन्हें 'नागिन' सीरियल से मिली. वह नागिन के किरदार से घर-घर में पहचानी जाने लगीं. जिस अभिनेत्री ने नागिन बनकर लोगों के मन में एक खौफ पैदा किया, वो असल जिंदगी में खुद नागों से डरती हैं. सांपों के प्रति उनका डर बचपन से ही है और इसका खुलासा उन्होंने फराह खान के यूट्यूब व्लॉग में किया. वहीं इसी ब्लॉग में उन्होंने खूबसूरत घर की झलक दिखाई. 

4BHK में रहती हैं मौनी रॉय

दरअसल, हाल ही में फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ मौनी रॉय के नए घर गई थीं, जिसमें उन्होंने 4बीएचके अपार्टमेंट की झलक दिखाई, जिसका हर कोना मॉडर्न और खूबसूरत है. वहीं दोनों के बीच खूब सारी बातें हुईं.बातचीत के दौरान मौनी ने बताया कि वह बचपन से ही सांपों से बहुत डरती हैं. उन्होंने कहा, "लोग सोचते हैं कि मैंने नागिन का रोल किया है तो मुझे सांपों से प्यार होगा, लेकिन सच इसके बिल्कुल उल्टा है. मुझे सांपों से बहुत डर लगता है."

सांपों से लगता है मौनी रॉय को डर

मौनी ने सीरियल 'नागिन' के दिनों को याद करते हुए बताया कि शूट के दौरान उन्हें असली सांपों के साथ नहीं, बल्कि वीएफएक्स और डमी सांपों के साथ शूट करना पड़ता था. फिर भी जब भी उन्हें सांप जैसा कुछ भी दिखता था तो वह घबरा जाती थीं. उन्होंने मजाक में कहा कि सेट पर लोग उन्हें चिढ़ाते भी थे कि खुद नागिन हैं और सांप से ही डर रही है. 

ये भी पढे़ं- 60 साल का हीरो, 38 की हीरोइन, तुर्की ड्रामा का रीमेक 9 साल पुराना सीरियल, रोमांटिक गाना बना सुकून, अरिजीत सिंह का  कनेक्शन 

28 सितंबर 1985 को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में जन्मी मौनी ने 'नागिन' से पहले और बाद में कई यादगार किरदार निभाए हैं. 'गोल्ड', 'मेड इन चाइना' और 'ब्रह्मास्त्र' में जूनून के किरदार ने उन्हें बॉलीवुड में एक अलग पहचान दिलाई. उनका यह डर वाला किस्सा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस कमेंट कर रहे हैं कि यह जानकर हैरानी हुई कि ऑन-स्क्रीन सबसे खतरनाक नागिन ऑफ-स्क्रीन इतनी डरपोक है. फराह खान के इस व्लॉग के बाद मौनी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं और उनका क्यूट डर फैंस को काफी पसंद आ रहा है. 

एकता कपूर ने दिया ब्रेक

मौनी को पहला बड़ा ब्रेक 2007 में एकता कपूर के सुपरहिट शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से मिला, जिसमें उन्होंने कृष्णा तुलसी का किरदार निभाया. इसके बाद उन्होंने 'कस्तूरी', 'देवों के देव...महादेव' जैसे शोज किए. 'महादेव' में सती के किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई. लेकिन असली स्टारडम उन्हें 2015 में आई एकता कपूर की ही सीरीज 'नागिन' से मिला. शिवन्या और शिवांगी के डबल रोल में मौनी ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. 'नागिन' और 'नागिन 2' ने उन्हें टेलीविजन की सबसे महंगी और सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार कर दिया. 

फिल्मों में कमाया काम

टीवी पर सफलता के बाद मौनी ने बड़े पर्दे का रुख किया. 2018 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया. फिल्म हिट रही और मौनी की एक्टिंग को सराहा गया. इसके बाद वह 'मेड इन चाइना', 'रॉ', और आयान मुखर्जी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में जूनून के नेगेटिव किरदार में नजर आईं, जिसने उन्हें एक अलग पहचान दी. 

ये भी पढ़ें- दो सौतेली बहन, जिनका एक ही है प्यार, उदित, सानू, अलका, सोनू, कविता के 9 के नौ गाने सुपरहिट, प्लेलिस्ट में जरुर होंगे 2002 में आई फिल्म के गाने

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mouni Roy, Mouni Roy House, Naagin, Ekta Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com