Career in Product Design: कंपनियां ऐसे प्रोफेशनल्स की तलाश में रहती हैंं, जो ऐसे प्रोडक्ट डिजाइन तैयार कर सकें, जो न केवल आकर्षक दिखें बल्कि लोगों की वास्तविक जरूरतों को भी पूरा करें. यही काम एक प्रोडक्ट डिजाइनर (Product Designer) करता है. जो लोग क्रिएटिव हैं, उनके लिए ये करियर परफेक्ट है. जानें इसके लिए कौन सा कोर्स करना होता है और इस जॉब में कितनी सैलरी मिल सकती है.
क्या होता है Product Design का काम
प्रोडक्ट डिजाइन किसी भी उत्पाद की पूरी विकास प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है. इसमें किसी उत्पाद की कल्पना (Concept), उसकी उपयोगिता (Usability), डिजाइन, निर्माण (Manufacturing) और उपयोगकर्ता के अनुभव (User Experience) को ध्यान में रखते हुए उसे तैयार किया जाता है. इसका उद्देश्य केवल किसी प्रोडक्ट को सुंदर बनाना नहीं, बल्कि उसे अधिक उपयोगी, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना भी है.
Product Designer क्या करता है
एक प्रोडक्ट डिजाइनर ग्राहकों की जरूरतों को समझकर ऐसे उत्पाद तैयार करता है, जो उपयोग में आसान हों और बाजार की मांग को पूरा करें. इसके लिए वह रिसर्च करता है, स्केच तैयार करता है, 3D मॉडल बनाता है, इंजीनियरों और मार्केटिंग टीम के साथ मिलकर काम करता है और प्रोटोटाइप तैयार कर उसका परीक्षण करता है.
किन छात्रों के लिए है यह करियर
अगर आपको नई चीजें बनाना पसंद है, स्केचिंग, डिजाइनिंग, टेक्नोलॉजी या समस्या समाधान में रुचि है, तो यह क्षेत्र आपके लिए उपयुक्त हो सकता है.
कौन-से कोर्स कर सकते हैं
भारत में कई संस्थान Product Design से जुड़े कोर्स कराते हैं. इनमें प्रमुख कोर्स ये हैं-
- Bachelor of Design (B.Des) in Product Design
- Master of Design (M.Des)
- Industrial Design
- Product Innovation
- Design Engineering
कहां मिल सकती है नौकरी
प्रोडक्ट डिजाइनर्स की मांग तेजी से बढ़ रही है. नौकरी के अवसर इन क्षेत्रों में उपलब्ध हैं-
- मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां
- ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री
- इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर
- फर्नीचर एवं होम प्रोडक्ट कंपनियां
- हेल्थकेयर उपकरण निर्माता
- कंज्यूमर गुड्स कंपनियां
- स्टार्टअप्स
- डिजाइन कंसल्टेंसी
सैलरी कितनी मिलती है
शुरुआती स्तर पर प्रोडक्ट डिजाइनर को लगभग 4 लाख से 8 लाख प्रति वर्ष का पैकेज मिल सकता है. अनुभव और कौशल बढ़ने के साथ यह वेतन 15 लाख से 30 लाख प्रति वर्ष या इससे अधिक भी हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं