विज्ञापन

भक्ति में डूबा रोबोट: दक्षिण कोरिया के इस मंदिर में रोबोट कर रहा है सेवा, Photos देख रह जाएंगे दंग

Gabi नाम भी खास सोच के साथ चुना गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह नाम भगवान बुद्ध के बचपन के नाम सिद्धार्थ और कोरियन शब्द 'Jabi' से मिलकर बना है. 'Jabi' का अर्थ दया और करुणा होता है.

भक्ति में डूबा रोबोट: दक्षिण कोरिया के इस मंदिर में रोबोट कर रहा है सेवा, Photos देख रह जाएंगे दंग
दक्षिण कोरिया में आया पहला Robot Monk, नाम है Gabi

South Korea ने दुनिया के सामने अपना पहला Robot Monk पेश किया है, जिसका नाम Gabi रखा गया है. यह ह्यूमनॉइड रोबोट अब आध्यात्म और बौद्ध धर्म सीख रहा है. इस रोबोट को साउथ कोरिया राजधानी सिओल के एक बड़े बौद्ध मंदिर में आयोजित समारोह के दौरान लोगों के सामने पेश किया गया. खास बात यह है कि यह रोबोट धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लेता है, मंत्रों का जाप करता है और लोगों के सवालों के जवाब भी देता है.

Latest and Breaking News on NDTV

आज तक लोग रोबोट्स को फैक्ट्री, ऑफिस या वेयरहाउस में काम करते हुए देखते आए हैं. लेकिन अब तकनीक आध्यात्म की दुनिया में भी प्रवेश कर चुकी है. यही वजह है कि Gabi नाम का यह रोबोट सोशल मीडिया और टेक्नोलॉजी की दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Gabi को Jogye Temple में आयोजित एक खास बौद्ध समारोह के दौरान पेश किया गया. यह कार्यक्रम भगवान बुद्ध के जन्मदिन समारोह से पहले आयोजित किया गया था. रोबोट ने पारंपरिक ग्रे और भूरे रंग के बौद्ध भिक्षु वाले कपड़े पहने हुए थे.

करीब चार फीट लंबे इस रोबोट ने बाकी भिक्षुओं के साथ मंत्र जाप किया, धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान झुककर प्रणाम किया और लोगों के सवालों के जवाब भी दिए. इसे देखकर वहां मौजूद लोग काफी हैरान रह गए. 

'Temple' डिवाइस क्या है? Zomato फाउंडर का नया आविष्कार, सिर्फ 100 खुशकिस्मत लोगों को मिलेगा पहनने का मौका!

आखिर क्यों बनाया गया Robot Monk?

Gabi को दक्षिण कोरिया के सबसे बड़े बौद्ध संगठन Jogye Order की पहल पर तैयार किया गया है. इसका उद्देश्य बौद्ध धर्म को आधुनिक तकनीक से जोड़ना और युवाओं को धर्म और आध्यात्म के करीब लाना है. Gabi को चीन की Unitree Robotics के G1 Humanoid Platform पर बनाया गया है. इसमें इंसानों जैसी बॉडी स्ट्रक्चर दी गई है, जिसकी मदद से यह चल सकता है, हाथ जोड़ सकता है और धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा ले सकता है. समारोह के दौरान एक भिक्षु ने Gabi से पूछा कि क्या वह बुद्ध और बौद्ध शिक्षाओं के प्रति खुद को समर्पित करेगा. इसके जवाब में रोबोट ने कहा, 'हां, मैं खुद को समर्पित करूंगा.'

इसके बाद Gabi ने मंदिर के स्तूप के चारों ओर चक्कर लगाया, हाथ जोड़कर प्रार्थना की और 108 मोतियों वाली माला भी ग्रहण की. हालांकि, अगरबत्ती जलाने वाली पारंपरिक रस्म इस रोबोट के साथ नहीं कराई गई.

Latest and Breaking News on NDTV

Gabi नाम के पीछे भी छिपा है खास मतलब

Gabi नाम भी खास सोच के साथ चुना गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह नाम भगवान बुद्ध के बचपन के नाम सिद्धार्थ और कोरियन शब्द 'Jabi' से मिलकर बना है. 'Jabi' का अर्थ दया और करुणा होता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com