WhatsApp के ग्रुप नोटिफिकेशन से आप ही नहीं बल्कि हम सभी परेशान हैं. क्योंकि सिर्फ एक टैग से ग्रुप में मौजूद हर शख्स को नोटिफिकेशन पहुंच जाता है और फोन बार-बार बजता है. जैसे आप फैमिली, स्कूल, किटी या बिज़नेस आदि कई ग्रुप्स में एक्टिव हैं तो बार-बार आने वाले @tag नोटिफिकेशन काफी डिस्टर्ब करते हैं. इसकी वजह है WhatsApp में टैग (जैसे @YourName) आने पर खास अलर्ट, लेकिन आप इन्हें कंट्रोल कर सकते हैं. कैसे? जानिए सभी आसान तरीके.

तरीका 1: पूरा ग्रुप म्यूट करें
ग्रुप चैट खोलें - ऊपर ग्रुप नाम पर टैप करें - 'Notifications' या 'Mute notifications' चुनें - 8 घंटे, 1 हफ्ता या Always में से कोई ऑप्शन चुन लें. जब ग्रुप म्यूट होगा, तो @tag आने पर भी फोन पर साउंड/पॉप-अप नहीं आएगा. मैसेज दिखेंगे, पर शोर नहीं करेंगे.
तरीका 2: कस्टम नोटिफिकेशन बंद करें
ग्रुप खोलें - ग्रुप नाम पर टैप करें- 'Custom notifications' में जाएं - 'Use custom notifications' को ऑफ कर दें या साउंड 'None' कर दें. इससे टैग होने पर भी अलग से तेज अलर्ट नहीं बजेगा.
तरीका 3: मेंशन नोटिफिकेशन लिमिट करें
WhatsApp के कुछ वर्ज़न में Settings - Notifications में 'Group notifications' या 'Mentions' से जुड़े ऑप्शन मिलते हैं. यहां से आप ग्रुप अलर्ट को Silent कर सकते हैं. ऐप अपडेटेड रखना जरूरी है ताकि ये कंट्रोल दिखें.
तरीका 4: खास ग्रुप को Archive करें
अगर कोई ग्रुप बहुत ज्यादा टैग करता है, तो उसे Archive कर दें और 'Keep chats archived' ऑन रखें. इससे नए मैसेज आने पर भी चैट बाहर नहीं आएगी और आपको कम डिस्टर्ब करेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं