विज्ञापन

होली पार्टी प्लान कर रहे हैं? WhatsApp के ये 3 कमाल फीचर बचाएंगे ग्रुप चैट की टेंशन से!

होली की मस्ती के बीच अगर प्लानिंग सही हो, तो त्योहार का मजा दोगुना हो जाता है. WhatsApp के वॉइस चैट, म्यूजिक स्टेटस और कॉल शेड्यूल जैसे फीचर्स आपकी होली पार्टी को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद करते हैं.

होली पार्टी प्लान कर रहे हैं? WhatsApp के ये 3 कमाल फीचर बचाएंगे ग्रुप चैट की टेंशन से!

होली पार्टी की प्लानिंग अगर आप WhatsApp के जरिए कर रहे हैं तो इस बार यहां बताई जा रही ट्रिक्स का इस्तेमाल कीजिए. यहां आपको WhatsApp की तीन कमाल की ट्रिक यानी फीचर्स बता रहे हैं, जिनकी मदद में आप आसानी से होली पार्टी की प्लानिंग कर पाएंगे. क्योंकि अक्सर मैसेज की भरमार के चलते जरूरी बातें छूट जाती हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. WhatsApp में कई ऐसे फीचर हैं जो आपकी होली को ज्यादा व्यवस्थित और रंगीन बना सकते हैं. सही तरीके से इन फीचर्स का इस्तेमाल करके आप ग्रुप चैट की उलझन से बच सकते हैं और आसानी से पार्टी प्लान कर सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

वॉइस चैट फीचर
होली जैसे बड़े त्योहार की मिलकर प्लानिंग करते वक्त ग्रुप में बहुत सारे मैसेज आने लगते हैं. इससे जरूरी जानकारी जैसे समय, जगह या जिम्मेदारियां मैसेज की भीड़ में दब जाती हैं. ऐसी स्थिति में वॉइस चैट फीचर काफी काम आता है. बार-बार टाइप करने की बजाय आप अपनी बात रिकॉर्ड करके वॉइस चैट शुरू कर सकते हैं. जब भी ग्रुप के सदस्य फ्री हों, वे इसमें जुड़ सकते हैं और अपनी राय दे सकते हैं. 

ग्रुप मेंबर टैग
WhatsApp का दूसरा कमाल का फीचर है ग्रुप मेंबर टैग. इसका इस्तेमाल करके हर व्यक्ति को उसकी जिम्मेदारी बता सकते हैं, जैसे कोई डीजे की व्यवस्था देखेगा, कोई स्नैक्स लाएगा और कोई रंगों की जिम्मेदारी संभालेगा. टेक्स्ट स्टिकर भेजकर आप मजेदार अंदाज में जानकारी साझा कर सकते हैं और इवेंट रिमाइंडर सेट करके सभी को समय पर याद भी दिला सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

WhatsApp स्टेटस म्यूजिक 
होली सिर्फ खेलने का नहीं, बल्कि अपने खास पलों को शेयर करने का भी त्योहार है. इसीलिए WhatsApp के स्टेटस में एक म्यूज़िक फीचर है जिसमें यूजर्स अपने स्टेटस में 60 सेकंड तक का म्यूजिक जोड़ सकते हैं. जैसे अगर आप अपनी होली लुक, स्लो मोशन में उड़ते गुलाल या पानी के गुब्बारे फेंकते हुए वीडियो शेयर करना चाहते हैं, तो बैकग्राउंड में म्यूजिक जोड़कर उसे और भी खास बना सकते हैं. इससे आपका स्टेटस और भी ज्यादा एंटरटेनिंग लगेगा.

होली की मस्ती के बीच अगर प्लानिंग सही हो, तो त्योहार का मजा दोगुना हो जाता है. WhatsApp के वॉइस चैट, म्यूजिक स्टेटस और कॉल शेड्यूल जैसे फीचर्स आपकी होली पार्टी को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद करते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com