विज्ञापन

WhatsApp Update: बिना नंबर के चलेगा व्हाट्सऐप? जानिए कैसे काम करेगा यह नया धांसू फीचर

अभी WhatsApp पर किसी से बात करने के लिए आपको अपना नंबर देना पड़ता है, जिससे आपकी पर्सनल जानकारी सामने आ जाती है. लेकिन यूजरनेम के साथ आप अपनी पहचान छुपाकर भी बातचीत कर सकते हैं.

WhatsApp Update: बिना नंबर के चलेगा व्हाट्सऐप? जानिए कैसे काम करेगा यह नया धांसू फीचर

WhatsApp जल्द ही एक बड़ा बदलाव करने वाला है, जो आपके चैट करने के तरीके को पूरी तरह बदल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब WhatsApp ऐसा फीचर लाने की तैयारी कर रहा है, जिसमें आप बिना अपना मोबाइल नंबर शेयर किए भी किसी से बात कर पाएंगे. यह फीचर 'यूजरनेम' सिस्टम पर आधारित होगा, ठीक वैसे ही जैसे Instagram और Telegram में पहले से मौजूद है. इस बदलाव से यूजर्स की प्राइवेसी पहले से ज्यादा मजबूत हो जाएगी.

WhatsApp का यह नया फीचर यूजर्स को एक यूनिक यूजरनेम बनाने की सुविधा देगा. इसका मतलब यह है कि अब आपको किसी से बात करने के लिए अपना फोन नंबर देने की जरूरत नहीं होगी. आप सिर्फ अपने यूजरनेम के जरिए मैसेज, वॉइस कॉल और वीडियो कॉल कर सकेंगे. यह बदलाव WhatsApp के पुराने सिस्टम से बिल्कुल अलग है, क्योंकि अभी तक यह ऐप पूरी तरह मोबाइल नंबर पर आधारित था. लेकिन अब कंपनी इसे ज्यादा फ्लेक्सिबल और प्राइवेसी-फोकस्ड बनाने की दिशा में काम कर रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

कब तक आ सकता है यह फीचर?
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फीचर 2026 के बीच तक ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है और जून के आस-पास इसके आने की संभावना है. लंबे समय से इस फीचर पर काम चल रहा था, लेकिन अब पहली बार इसकी संभावित टाइमलाइन सामने आई है. हालांकि, यूजरनेम सिस्टम ऑप्शनल होगा. यानी अगर आप चाहें तो पुराने तरीके से मोबाइल नंबर के जरिए भी चैट कर सकते हैं, और अगर ज्यादा प्राइवेसी चाहिए तो यूजरनेम का इस्तेमाल कर सकते हैं.

प्राइवेसी में कैसे होगा फायदा?
इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा प्राइवेसी में मिलेगा. अभी WhatsApp पर किसी से बात करने के लिए आपको अपना नंबर देना पड़ता है, जिससे आपकी पर्सनल जानकारी सामने आ जाती है. लेकिन यूजरनेम के साथ आप अपनी पहचान छुपाकर भी बातचीत कर सकते हैं.

हालांकि, अगर किसी के पास पहले से आपका नंबर है, तो वह आपको पहले की तरह ढूंढ सकता है. यानी यह फीचर पूरी तरह नंबर को खत्म नहीं करेगा, बल्कि एक नया विकल्प देगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com