ओडिशा के बौद्ध जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पुराणों में वर्णित ‘नाग फांस’ जैसी घटना लोगों के वास्तविक जीवन में देखने को मिली. जिसने सभी स्तब्ध कर दिया है.
जानकारी के अुनसार, यह घटना हरभंगा ब्लॉक के अडेनीगढ़ गांव की है. जहां रहने वाले कृष्णचंद्र साहू लकवे के मरीज हैं, उनके शरीर का एक हिस्सा पूरी तरह निष्क्रिय है. 30 मई की रात वह अपने घर में सो रहे थे. इस दौरान कमरे की खिड़की खुली होने के कारण एक सांप अंदर घुस आया और सो रहे कृष्णचंद्र पर चढ़ गया.
कृष्णचंद्र को इसका एहसास हुआ, लेकिन उनकी शारीरिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वे तुरंत उठकर भाग सकें या मदद के लिए किसी को जोर से आवाज लगा सकें. देखते ही देखते सांप ने उनके हाथ और पास में रखी कुर्सी को आपस में जड़क लिया. करीब दो घंटे तक कृष्णचंद्र साहू सांप के शिकंजे में फंसे रहे और जिंदगी-मौत के बीच संघर्ष करते रहे. इसके बाद सांप अलग हुआ.