विज्ञापन

Aadhaar सेंटर ढूंढना हुआ बेहद आसान! Mappls App से मिनटों में खोजें अपना नजदीकी Aadhaar केंद्र

UIDAI Partners with MapmyIndia: इस नए फीचर का मकसद लोगों को सही और verified Aadhaar केंद्र तक पहुंचाना है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपने काम आसानी से कर सकें.

Aadhaar सेंटर ढूंढना हुआ बेहद आसान! Mappls App से मिनटों में खोजें अपना नजदीकी Aadhaar केंद्र
Mappls App से मिनटों में खोजें अपना नजदीकी Aadhaar केंद्र

अब Aadhaar से जुड़ी सेवाओं के लिए सही सेंटर ढूंढना पहले से काफी आसान होने वाला है. क्योंकि अब UIDAI ने MapmyIndia के साथ पार्टनरशिप की है, जिसके तहत अब देशभर के अधिकृत Aadhaar सेंटर Mappls App पर दिखाए जाएंगे. इस नए फीचर का मकसद लोगों को सही और verified Aadhaar केंद्र तक पहुंचाना है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपने काम आसानी से कर सकें. आने वाले महीनों में यह सुविधा सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराई जाएगी.

Latest and Breaking News on NDTV

और क्या खास मिलेगा इस फीचर में?

इस नई सुविधा के जरिए यूजर्स अपने आस-पास के Aadhaar केंद्र आसानी से ढूंढ पाएंगे. खास बात यह है कि यह सिर्फ लोकेशन ही नहीं दिखाएगा, बल्कि हर सेंटर पर मिलने वाली सेवाओं की जानकारी भी देगा.

जैसे अगर आपको नया Aadhaar बनवाना है, एड्रेस अपडेट करना है या मोबाइल नंबर अपडेट करना है, तो आप उसी हिसाब से सेंटर सर्च कर सकते हैं. इससे आपको बार-बार अलग-अलग जगह जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और समय की भी बचत होगी.

यह फीचर लोगों को गलत या अनऑथराइज्ड सेंटर से बचाने में भी मदद करेगा, क्योंकि इसमें सिर्फ verified लोकेशन ही दिखाई जाएंगी.

ये भी पढ़ें - साइबर फ्रॉड से बचने का ब्रह्मास्त्र है NCRP का यह नया फीचर, आज ही जान लें, वरना पछताएंगे

कैसे करें अपने नजदीकी Aadhaar सेंटर की खोज?

जब यह फीचर शुरू हो जाएगा, तब Aadhaar सेंटर ढूंढना बहुत आसान हो जाएगा. इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन में Mappls App डाउनलोड करना या ओपन करना होगा.

इसके बाद अपनी लोकेशन ऑन करें और सर्च बार में 'Aadhaar centre' या 'Aadhaar Seva Kendra' टाइप करें. इसके बाद आपके आस-पास के सभी अधिकृत सेंटर मैप पर दिखाई देंगे.

आप किसी भी सेंटर पर क्लिक करके उसकी पूरी जानकारी देख सकते हैं, जैसे वहां कौन-कौन सी सेवाएं उपलब्ध हैं और वहां तक कैसे पहुंचा जा सकता है. इससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से सबसे सही सेंटर चुन सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com