विज्ञापन

अगर आप खोज लें Aadhaar प्लेटफॉर्म की सुरक्षा में खामी तो UIDAI देगा इनाम! जानिए कौन ले सकता है हिस्सा

Bug Bounty Programme के तहत चुने गए सुरक्षा विशेषज्ञ UIDAI के कई डिजिटल प्लेटफॉर्म की जांच करेंगे. इनमें आधिकारिक वेबसाइट, myAadhaar Portal और Secure QR Code एप्लिकेशन शामिल हैं. 

अगर आप खोज लें Aadhaar प्लेटफॉर्म की सुरक्षा में खामी तो UIDAI देगा इनाम! जानिए कौन ले सकता है हिस्सा

UIDAI ने Aadhaar से जुड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक नया आधार बग बाउंटी प्रोग्राम (Aadhaar Bug Bounty Programme) शुरू किया है. इस पहल का उद्देश्य साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट्स और एथिकल हैकर्स की मदद से इस प्लेटफॉर्म की कमजोरियों को ढूंढना है. इस प्रोग्राम के तहत चुने गए विशेषज्ञ UIDAI के अलग-अलग डिजिटल सिस्टम की जांच करेंगे और अगर उन्हें कोई सुरक्षा खामी मिलती है तो उसे जिम्मेदारी के साथ रिपोर्ट करेंगे. इतना ही नहीं खामी निकालने और उसे सही करने वाले को इनाम भी दिया जाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

Bug Bounty Programme क्या है?
बग बाउंटी प्रोग्राम में कंपनियां साइबर सुरक्षा शोधकर्ताओं को अपने प्लेटफॉर्म की जांच करने का अवसर देते हैं. इसका मकसद यह होता है कि अगर सिस्टम में कोई सुरक्षा खामी या कमजोरी है तो उसे जल्दी पहचान लिया जाए. जब कोई एथिकल हैकर ऐसी कमजोरी खोजकर बताता है, तो संस्था उसे नकद इनाम देती है. इसी मॉडल को अपनाते हुए UIDAI ने Aadhaar से जुड़े डिजिटल सिस्टम को और सुरक्षित बनाने के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया है.

इनाम में क्या?
UIDAI ने इन कमजोरियों को चार अलग-अलग श्रेणियों में बांटा है, जिनमें Critical, High, Medium और Low शामिल हैं. अगर किसी शोधकर्ता को ऐसी खामी मिलती है जिससे सिस्टम पर गंभीर खतरा हो सकता है, तो उसे ज्यादा बड़ा पुरस्कार मिलेगा. वहीं, छोटी खामियों के लिए अपेक्षाकृत कम इनाम दिया जाएगा. इस व्यवस्था का उद्देश्य Aadhaar की साइबर सुरक्षा को मजबूत बनाना है. 

Bug Bounty Programme के तहत चुने गए सुरक्षा विशेषज्ञ UIDAI के कई डिजिटल प्लेटफॉर्म की जांच करेंगे. इनमें आधिकारिक वेबसाइट, myAadhaar Portal और Secure QR Code एप्लिकेशन शामिल हैं. 

कौन लोग ले सकते हैं हिस्सा?
फिलहाल यह कार्यक्रम आम लोगों के लिए खुला नहीं है. UIDAI ने शुरुआती चरण के लिए साइबर सुरक्षा के लगभग 20 अनुभवी शोधकर्ताओं और एथिकल हैकर्स का एक विशेष पैनल चुना है. इन विशेषज्ञों का चयन उनकी साइबर सुरक्षा और अनुभव के आधार पर किया गया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com