- 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है सैमसंग गैलेक्सी एम40
- Galaxy M40 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है
- Samsung के इस फोन में 3,500 एमएएच की बैटरी है
Samsung Galaxy M40 आज भारत में पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी एम40 स्मार्टफोन की सेल दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स साइट Amazon.in और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर होगी। Samsung Galaxy M40 कंपनी की Galaxy M सीरीज़ का चौथा स्मार्टफोन है। Samsung Galaxy M10 और Galaxy M20 को इस साल भारत में जनवरी माह में लॉन्च किया गया था। Samsung Galaxy M40 की अहम खासियतों की बात करें तो यह स्मार्टफोन तीन रियर कैमरों, फुल-एचडी+ डिस्प्ले और होल-पंच सेल्फी कैमरा से लैस है। आइए अब आपको Samsung Galaxy M40 की भारत में कीमत, सेल का समय, लॉन्च ऑफर्स और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
Samsung Galaxy M40 की भारत में कीमत, सेल का समय और लॉन्च ऑफर्स
सैमसंग गैलेक्सी एम40 को भारत में 19,990 रुपये में बेचा जाएगा। यह 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। जैसा कि हमने आपको बताया कि Galaxy M40 की सेल दोपहर 12 बजे से अमेज़न इंडिया और सैमसंग ऑनलाइन शॉप पर शुरू होगी। यह मिडनाइट ब्लू और सीवाटर ब्लू ग्रेडिएंट में उपलब्ध होगा।
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
Galaxy M40 के लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो रिलायंस जियो सब्सक्राइबर्स को डबल डेटा मिलेगा। यह फायदा 198 रुपये और 299 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ मिलेगा। Galaxy M40 खरीदने वाले Vodafone और Idea सब्सक्राइबर्स को 255 रुपये वाले रीचार्ज के साथ 3,750 रुपये का कैशबैक मिलेगा। ग्राहकों को हर दिन अतिरिक्त 0.5 जीबी डेटा को 18 महीने तक मिलता रहेगा। याद करा दें कि Samsung ने पिछले सप्ताह भारत में Galaxy M40 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था।
Samsung Galaxy M40 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी एम40 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित वनयूआई पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ इनफिनिटी ओ डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। डिस्प्ले पैनल कंपनी की स्क्रीन साउंड टेक्नोलॉजी के साथ आता है। यह हैंडसेट में ऑडियो वाइब्रेशन प्रोड्यूस करता है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 612 जीपीयू और 6 जीबी रैम दिया गया है।
Galaxy M40 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 32 मेगापिक्सल का है। यह एआई सीन ऑप्टिमाइज़र और एफ/ 1.7 लेंस के साथ आता है। पिछले हिस्से पर 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। यह डेप्थ सेंसर भी है। तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, यह अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। फोन में 4के वीडियो रिकॉर्डिंग, स्लो-मो और हाइपरलैप्स के लिए सपोर्ट है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी एम40 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। फोन के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। हैंडसेट में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।
Samsung के इस फोन में 3,500 एमएएच की बैटरी है और यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन की मोटाई 7.9 मिलीमीटर है और इसका वज़न 168 ग्राम है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं