विज्ञापन

Flipkart पर इस बजट फोन ने तोड़ डाले बिक्री के सारे रिकॉर्ड! बनी नंबर-1 सेलिंग स्मार्टफोन सीरीज

Realme P Series फ्लिपकार्ट पर सबसे ज्यादा बिकने वाली स्मार्टफोन सीरीज बन गई है.

Flipkart पर इस बजट फोन ने तोड़ डाले बिक्री के सारे रिकॉर्ड! बनी नंबर-1 सेलिंग स्मार्टफोन सीरीज
Photo Credit: X

Realme P Series ने फ्लिपकार्ट पर बिक्री के मामले में नया इतिहास रच दिया है. आंकड़ों के अनुसार, 2026 की पहली छमाही में यह सीरीज प्लेटफॉर्म पर सबसे तेजी से बढ़ने वाली स्मार्टफोन सीरीज रही है. इतना ही नहीं, 1 जुलाई 2026 के बाद से बिक्री की मात्रा के आधार पर यह फ्लिपकार्ट पर नंबर-1 सबसे ज्यादा बिकने वाली सीरीज बन गई है.

₹10,000 से ₹15,000 सेगमेंट में बनी पहली पसंद

कंपनी ने ₹10,000 से ₹15,000 के बजट सेटमेंट में पहला स्थान हासिल किया है. इसके अलावा, ₹15,000 से ₹20,000 और ₹20,000 से ₹25,000 की प्राइस कैटगरी में भी रियलमी बाजार हिस्सेदारी के मामले में टॉप 3 ब्रांड्स में शामिल रही है. इससे साफ होता है कि कम दाम में ज्यादा फीचर्स देने की रणनीति काम कर रही है.

चीन के इस AI मॉडल ने उड़ाई OpenAI और Anthropic की नींद, बिना इंटरनेट के करता है काम

काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 की दूसरी तिमाही में भारत का कुल स्मार्टफोन बाजार 10 प्रतिशत तक घट गया था. इस बड़ी गिरावट के बावजूद रियलमी ने न केवल खुद को संभाला, बल्कि अपनी बाजार हिस्सेदारी को पिछले साल के 9.6 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत तक पहुंचा दिया.

रियलमी ग्लोबल के हेड ऑफ प्रोडक्ट मार्केटिंग, फ्रांसिस वोंग ने कहा कि P Series की सफलता कंपनी की केंद्रित रणनीति का नतीजा है. उन्होंने बताया कि ग्राहकों की जरूरतों को समझकर सीधे और सरल प्रोडक्ट पोर्टफोलियो पेश करने से कठिन समय में भी कंपनी को तेजी से ग्रोथ मिली है. इस सफलता ने आगामी फेस्टिव सीजन के लिए कंपनी का हौसला और बढ़ा दिया है.

2026 की दूसरी छमाही और आने वाले त्योहारों को देखते हुए रियलमी ने अपनी रणनीति और आक्रामक कर दी है. कंपनी ने ऐलान किया है कि वह ब्रांड प्रमोशन और कैंपेन्स पर ₹10 करोड़ से अधिक का निवेश करेगी. 
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Realme P Series
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com