विज्ञापन

OpenAI जल्द लॉन्च कर रहा है ChatGPT AI smart speaker, कीमत से फीचर्स तक जानिए सबकुछ

OpenAI इस स्मार्ट स्पीकर को 2027 की शुरुआत से पहले लॉन्च करने की योजना नहीं बना रही है. अमेरिका में इसकी कीमत 200 डॉलर से 300 डॉलर के बीच हो सकती है.

OpenAI जल्द लॉन्च कर रहा है ChatGPT AI smart speaker, कीमत से फीचर्स तक जानिए सबकुछ

ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI अब सिर्फ सॉफ्टवेयर तक सीमित नहीं रहना चाहती. खबरों की मानें तो ये कंपनी जल्द ही अपना पहला AI हार्डवेयर डिवाइस लॉन्च कर सकती है. ये डिवाइस एक AI स्मार्ट स्पीकर होगा, जिसमें इनबिल्ट कैमरा भी दिया जा सकता है. क्या है OpenAI का ये पहला AI स्मार्ट डिवाइस, चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Latest and Breaking News on NDTV

AI स्मार्ट स्पीकर का इिज़ाइन
साल 2025 में OpenAI ने Apple के एक्स और पॉपुलर डिजाइनर Jony Ive को अपनी टीम में शामिल किया था. अब वही इस नए स्मार्ट स्पीकर की डिजाइन लीड कर रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, Jony Ive की डिजाइन कंपनी io को मई 2025 में OpenAI ने लगभग 6.5 अरब डॉलर में खरीद लिया था. बताया जा रहा है कि करीब 200 कर्मचारी OpenAI के हार्डवेयर प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं. .

AI स्मार्ट स्पीकर कैसे करेगा काम?
यह स्मार्ट स्पीकर एक इनबिल्ट कैमरे के साथ आ सकता है. कैमरे की मदद से डिवाइस अपने आस-पास के माहौल को समझ सकेगा. यह पास रखी चीजों को पहचान सकता है और आस-पास हो रही बातचीत को भी समझ सकता है. यूजर्स इस स्पीकर के जरिए AI से बातचीत कर सकेंगे, सवाल पूछ सकेंगे और अलग-अलग काम करवा सकेंगे.

इसके अलावा स्पीकर में फेस रिकग्निशन जैसी सुविधा भी हो सकती है, जिससे यूजर अपने चेहरे से डिवाइस को अनलॉक कर सकेगा या खरीदारी कर सकेगा. यह फीचर Apple के FaceID जैसा हो सकता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

AI स्मार्ट स्पीकर कब होगा लॉन्च?
OpenAI इस स्मार्ट स्पीकर को 2027 की शुरुआत से पहले लॉन्च करने की योजना नहीं बना रही है. अमेरिका में इसकी कीमत 200 डॉलर से 300 डॉलर के बीच हो सकती है. भारतीय रुपये में यह लगभग 18,000 से 27,000 रुपये के बीच हो सकती है.

OpenAI कंपनी भविष्य में स्मार्ट ग्लासेस, स्मार्ट लैम्प और एक इन-ईयर ऑडियो डिवाइस पर भी काम कर सकती है, जिसका कोडनेम “Sweetpea” बताया जा रहा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com